Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: चौसा और आलमनगर के निचले इलाकों में घुसा कोसी का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - चौसा और आलमनगर के निचले इलाकों में घुसा कोसी का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी

चौसा और आलमनगर के निचले इलाकों में घुसा कोसी का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 3, 2026 2:45 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 8 घंटे पहले
मधेपुरा के चौसा और आलमनगर में कोसी का बढ़ता पानी
मधेपुरा के चौसा और आलमनगर में कोसी का बढ़ता पानी
साझा करें

आवागमन और पशुओं के चारे की समस्या, प्रशासन ने 55 स्थानों पर नावें उतारीं; एसडीआरएफ और मोटरबोट तैनात

मधेपुरा। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण मधेपुरा जिले के चौसा और आलमनगर प्रखंड के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। कई गांवों के चारों तरफ पानी पहुंचने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। निचले इलाकों में आवागमन के साथ-साथ मवेशियों के लिए चारा जुटाने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका भी गहराने लगी है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में नावों का परिचालन शुरू करा दिया है। एडीएम आपदा मुकेश कुमार ने बताया कि चौसा प्रखंड में 16 निजी और 3 सरकारी नावें, जबकि आलमनगर में 36 स्थानों पर निजी नावों का परिचालन शुरू कराया गया है।

कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से मधेपुरा के चौसा और आलमनगर
कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से मधेपुरा के चौसा और आलमनगर

इसके अलावा मोटरबोट और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

एडीएम ने बताया कि निचले इलाकों में पानी आने से कुछ मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई शुरू करने के साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की भी तैयारी पूरी है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।

निचले इलाकों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों पर ले जाने लगे हैं। वहीं, कुछ परिवार भी अपने आशियाने को ऊंचे स्थानों पर ले जाने या अस्थायी रूप से सुरक्षित जगहों पर रहने की तैयारी में जुट गए हैं।

चौसा आलमनगर में कोसी बाढ़ का खतरा
चौसा आलमनगर में कोसी बाढ़ का खतरा

इधर, आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। निचले इलाकों में पानी पहुंचा है और जिला प्रशासन भी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है।

लगातार बारिश और कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर का असर मधेपुरा-खगड़िया-भागलपुर जिला सीमा क्षेत्र से गुजरने वाली कोसी की सहायक नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में पानी फैलने लगा है।

चौसा आलमनगर में कोसी का पानी
चौसा आलमनगर में कोसी का पानी

जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में प्रभावित गांवों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच चिंता का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने किसी भी परिस्थिति से निपटने की तैयारी का दावा किया है।

TAGGED:Madhepura Newsआलमनगरकोसी नदीचौसामधेपुरा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जन्माष्टमी 2026 के गुप्त उपाय और निशिता काल पूजा जन्माष्टमी 2026: क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती? जानें आधी रात का वो अति-गुप्त तंत्र जो 99% लोग नहीं जानते! 
अगली ख़बर भागलपुर के दियारा इलाकों में बढ़ता गंगा नदी का पानी गंगा फिर चढ़ने लगी, दियारा इलाकों में लौटने लगा बाढ़ का पानी

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?