Dinman Times
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: गंगा फिर चढ़ने लगी, दियारा इलाकों में लौटने लगा बाढ़ का पानी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - गंगा फिर चढ़ने लगी, दियारा इलाकों में लौटने लगा बाढ़ का पानी

गंगा फिर चढ़ने लगी, दियारा इलाकों में लौटने लगा बाढ़ का पानी

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 3, 2026 2:48 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
भागलपुर के दियारा इलाकों में बढ़ता गंगा नदी का पानी
भागलपुर के दियारा इलाकों में बढ़ता गंगा नदी का पानी
साझा करें

24 घंटे में 10 से 15 सेंटीमीटर तक बढ़ा जलस्तर, किसानों की बढ़ी चिंता; राघोपुर तटबंध पर रातभर चला फ्लड फाइटिंग अभियान

भागलपुर: तीन-चार दिनों तक गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद अब एक बार फिर नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार से जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण भागलपुर के तटवर्ती और दियारा इलाकों में बाढ़ का पानी दोबारा फैलने लगा है। पानी उतरने के बाद जिन इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली थी, वहां फिर से बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है।

नाथनगर, नवगछिया, अजगैवीनाथ, पीरपैंती और कहलगांव के निचले इलाकों में स्थिति को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, कहलगांव के रिहायशी इलाकों में फिलहाल बाढ़ का पानी नहीं पहुंचा है।

24 घंटे में 10 से 15 सेंटीमीटर बढ़ा पानी

नाथनगर के दियारा इलाके में स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जलस्तर करीब 10 से 15 सेंटीमीटर तक बढ़ा है। जिन स्थानों से पानी उतर चुका था, वहां दोबारा पानी जमा होने लगा है। इससे दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

नवगछिया में भी गंगा और कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि बताई जा रही है। निचले इलाकों में पानी दोबारा फैलने से बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। यहां गंगा के जलस्तर में करीब 10 सेंटीमीटर की वृद्धि की बात सामने आई है।

Dinman Times ads 728-90

अजगैवीनाथ और पीरपैंती में भी बढ़ी परेशानी

अजगैवीनाथ धाम क्षेत्र में गंगा उफान पर है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़े

एनएच-531 पर तेज रफ्तार डिजायर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल
सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना केंद्र पर उम्मीदवारों को पहले रुझान का इंतजार
एनएच-139 पर हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, 16 वर्षीय काजल की मौत
मैरवा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर जुटी भीड़; कारण स्पष्ट नहीं

वहीं, पीरपैंती के दियारा इलाके में पानी तेजी से गांवों की ओर बढ़ रहा है। खेतों में लगी सब्जी, मिर्च और मवेशियों के चारे की फसलें पानी की चपेट में आने लगी हैं। गांवों के चारों तरफ पानी फैलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मवेशी पालक भी चारे की समस्या को देखते हुए अपने पशुओं को लेकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

भागलपुर-कहलगांव सड़क के निचले हिस्सों तक पहुंचा पानी

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर सड़क संपर्क पर भी दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर भागलपुर-कहलगांव सड़क के निचले हिस्से को बाढ़ का पानी छू रहा है। ऐसे में जलस्तर में और वृद्धि होने पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

Dinman Times ads 728-90

दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि कुछ दिन पहले जिस तरह पानी घटा था, उसके बाद अब फिर से नदी का बढ़ना शुरू हो गया है।

राघोपुर तटबंध पर रातभर चला फ्लड फाइटिंग कार्य

गंगा के कटाव को देखते हुए राघोपुर जमींदारी तटबंध पर बुधवार देर रात से गुरुवार अहले सुबह तक फ्लड फाइटिंग का काम जारी रहा। विभागीय टीम ने तटबंध के क्षतिग्रस्त हिस्से में गिट्टी, बालू और ईंट डालकर उसे मजबूत करने का काम किया।

तटबंध को आवागमन के योग्य बनाने की दिशा में भी काम जारी रहा। रातभर सामग्री गिराए जाने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सा काफी हद तक चलने योग्य बनाए जाने की बात सामने आई है।

नदी का दबाव बरकरार, कटाव रोकने में जुटी टीम

रात के समय कटाव की रफ्तार में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन गंगा का दबाव अभी भी बना हुआ है। तटबंध की सुरक्षा को लेकर विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Dinman Times ads 728-90

खगड़िया की ओर से बड़े ट्रकों में मिट्टी और बालू पहुंचाई जा रही है। जहान्वी चौक के पास करीब 50 ट्रकों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है।

बचाव कार्य में लगी गाड़ियों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था की मांग

पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेंद्र ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से फोन पर बात कर फ्लड फाइटिंग कार्य में लगी गाड़ियों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने का आग्रह किया है।

फिलहाल विभागीय टीम तटबंध की सुरक्षा और नदी के बढ़ते दबाव पर लगातार नजर रख रही है। वहीं, दियारा और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोग भी गंगा के जलस्तर में होने वाले बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं।

TAGGED:Bhagalpur Newsगंगा जलस्तरगंगा नदीभागलपुरभागलपुर बाढ़
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मधेपुरा के चौसा और आलमनगर में कोसी का बढ़ता पानी चौसा और आलमनगर के निचले इलाकों में घुसा कोसी का पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी
अगली ख़बर तैराकी में तीन गोल्ड जीतने वाली माही श्वेतराज बनीं पुलिस अवर निरीक्षक बिहार की बेटी माही श्वेतराज ने तैराकी में जीते तीन गोल्ड, अब बनीं पुलिस अवर निरीक्षक
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

एनएच-531 पर डिजायर की टक्कर, तीन घायल

एनएच-531 पर तेज रफ्तार डिजायर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, तीन घायल

सारण शिक्षक MLC चुनाव: पहले रुझान का इंतजार

सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतगणना केंद्र पर उम्मीदवारों को पहले रुझान का इंतजार

एनएच-139 हादसे में 16 वर्षीय काजल की मौत

एनएच-139 पर हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, 16 वर्षीय काजल की मौत

मैरवा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

मैरवा में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मौके पर जुटी भीड़; कारण स्पष्ट नहीं

मुंगेर पुलिस भुगतान की जांच, वेतन-भत्तों में गड़बड़ी की आशंका

मुंगेर पुलिस के वेतन-भत्तों के भुगतान की जांच शुरू, गड़बड़ी की आशंका

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?