Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: 1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 20 साल बाद सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - झारखण्‍ड - 1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 20 साल बाद सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 20 साल बाद सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

Last updated: जुलाई 29, 2026 6:54 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 महीना पहले
1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 20 साल बाद सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
साझा करें

झारखंड: लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। एक करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा को देर रात एक संयुक्त ऑपरेशन में दबोच लिया गया। लंबे समय से देश के सबसे वांछित माओवादी नेताओं में शामिल सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ नेता मिसिर बेसरा कई सालों से सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर था। बेसरा की गिरफ्तारी झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

देर रात एक संयुक्त ऑपरेशन में दबोचा गया

मिसिर बेसरा को देर रात एक संयुक्त ऑपरेशन में दबोच लिया गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसी (IB), राज्य पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की रणनीति के तहत यह कार्रवाई धनबाद और गिरिडीह सीमा पर स्थित मनियाडीह इलाके से की गई। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ टाटा मैजिक गाड़ी से जा रहा है। इस गिरफ्तारी के साथ ही देश को ‘लाल आतंक’ के टॉप लीडरशिप से बड़ी मुक्ति मिली है।

मिसिर बेसरा के साथ दो सक्रिय माओवादी भी गिरफ्तार

मिसिर बेसरा के साथ उसके दो सहयोगी मेहनत उर्फ मोछू और गौरव भी दबोचे गए। ये गिरफ्तारी धनबाद और गिरिडीह की सीमा पर स्थित मनियाडीह इलाके से हुई। मिसिर समेत अन्य माओवादियों को धनबाद-गिरिडीह सीमा पर एक टाटा मैजिक गाड़ी से पकड़ा गया। इसके अलावा दो अन्य को हिरासत में भी लिया गया।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

150 से ज्यादा आपराधिक मामले

मिसिर बेसरा लंबे समय से माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा रहा है। उस पर झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में सुरक्षा बलों पर हमले, हथियारों की तस्करी, रंगदारी और नक्सली गतिविधियों से जुड़े अनेक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि उसके खिलाफ 150 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। वो सालों तक सुरक्षा एजेंसियों से बचते रहा और संगठन की गतिविधियों को गुप्त रूप से संचालित करता रहा।

क्यों अहम है बेसरा की गिरफ्तारी?

सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेसरा की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। उससे पूछताछ के दौरान संगठन के सक्रिय कैडर, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग नेटवर्क, ठिकानों और भविष्य की योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।जांच एजेंसियों का मानना है कि इससे झारखंड और आसपास के राज्यों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

16 माओवादियों ने भी किया सरेंडर

इससे पहले मंगलवार को झारखंड पुलिस के समक्ष 16 माओवादियों ने सरेंडर किया था। इनमें से छह माओवादियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में संतोष महतो उर्फ वासुदेव दा उर्फ दिलीप भी शामिल था, जो 128 मामलों में वॉन्टेड था और उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि सरेंडर 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमेटी सदस्य चंदन लोहरा, पांच-पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमेटी सदस्य अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल और सुखलाल बिरंजिया उर्फ अकेला, दो-दो लाख रुपये के इनामी एरिया कमेटी सदस्य सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम और रिसिव सोय शामिल हैं।

TAGGED:Breaking NewsJharkhand NewsMaoist ArrestMisir BesraNaxal News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, पेपर लीक पर 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्माने का प्रावधान Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, पेपर लीक पर 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्माने का प्रावधान
अगली ख़बर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को दी भावभीनी विदाई, प्रशासनिक योगदान को बताया प्रेरणादायी मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर को दी भावभीनी विदाई, प्रशासनिक योगदान को बताया प्रेरणादायी

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?