Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: एकता मिशन ने वीर अब्दुल हमीद को किया नमन, मंच पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अलावा कई कांग्रेसी रहे शामिल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - एकता मिशन ने वीर अब्दुल हमीद को किया नमन, मंच पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अलावा कई कांग्रेसी रहे शामिल

एकता मिशन ने वीर अब्दुल हमीद को किया नमन, मंच पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अलावा कई कांग्रेसी रहे शामिल

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 10, 2026 6:35 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
बिहारशरीफ में एकता मिशन के कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ में एकता मिशन के कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि
साझा करें
  • मुस्लिम समाज की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श
  • देश में मुस्लिम समाज के सामने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़ी कई चुनौतियां: इंजीनियर टीपू

बिहारशरीफ: परमवीर चक्र विजेता एवं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान वीर सपूत शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को नमन करने के उद्देश्य से 10 सितंबर 2026 को टाउन हॉल में एकता मिशन के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद की देशभक्ति, अदम्य वीरता एवं शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही सच्चर कमिटी रिपोर्ट की सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय तथा मुस्लिम समाज की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि आज एकता मिशन में हर समाज और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग एकजुट होकर शामिल हुए।

सभी ने वीर अब्दुल हमीद की शहादत को नमन करते हुए देश में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विचारधाराओं के लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि देशहित और सामाजिक एकता के मुद्दों पर सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़े

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश
छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर टीपू ने कहा कि देश में मुस्लिम समाज के सामने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़ी कई चुनौतियां हैं।

सच्चर कमिटी की सिफारिशों को गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए। देश के विकास के लिए जरूरी है कि हर जाति और हर धर्म के लोगों को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और रोजगार मिले। जब समाज का हर वर्ग आगे बढ़ेगा, तभी देश सही मायने में मजबूत और विकसित बनेगा। मंच संचालन रमेश पासवान ने किया।

नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विवेक सिन्हा यादव ने कहा कि देश में नफरत की जगह मोहब्बत और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही देश की एकता और लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान का संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए।

असगर भारती ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस का आयोजन लंबे समय से किया जाता रहा है और आगे भी इसे पूरी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज इस मंच से जो संदेश दिया गया है, वह पूरे देश में एकता, भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक न्याय का सकारात्मक संदेश देगा।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के जायज़ मुद्दों एवं अधिकारों की आवाज़ को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, हर पार्टी के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस मौके पर कलिम खान, सज्जाद शाह, मोनि ऊर् साहब, अकबर खान, मीर अरसद हुसैन, उस्मान गणि, मंटू, मोहम्मद सगिर, मोहम्मद टिंकू, मोहम्मद मुख्तार, हसन, जमाल, विमल, जहांगीर, रीना राज, मंजू कुमारी, ममता, सुनीता मौजूद रहे।

TAGGED:एकता मिशननालंदावीर अब्दुल हमीदशहादत दिवस
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा महिला कॉलेज में बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी नालंदा महिला कॉलेज में छात्राओं को बिहार सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
अगली ख़बर नई नवेली फिल्म के टीजर में यामी गौतम यामी गौतम की ‘नई नवेली’ में भाभी पर डायन होने का शक, टीजर ने बढ़ाया रोमांच; लोग बोले- फिल्म हिट लग रही है

ये भी पढ़ें

जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नालंदा में आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश

बिहारशरीफ में छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी

छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी

राजगीर के हसनपुर गांव में घर में चोरी

राजगीर में अकेली महिला के घर लाखों की चोरी, तीन कमरों के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?