Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा महिला कॉलेज में छात्राओं को बिहार सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - करियर - नालंदा महिला कॉलेज में छात्राओं को बिहार सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

नालंदा महिला कॉलेज में छात्राओं को बिहार सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 10, 2026 6:29 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
नालंदा महिला कॉलेज में बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी
नालंदा महिला कॉलेज में बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी
साझा करें

बिहारशरीफ : जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा की टीम द्वारा नालंदा महिला कॉलेज, बिहारशरीफ में बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 126 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस दौरान विद्यार्थियों को योजनाओं की पात्रता, मिलने वाले लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना:

इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवाओं को, जो इंटरमीडिएट या स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हैं, दो वर्षों तक प्रतिमाह 1,000 रुपये स्वयं सहायता भत्ता प्रदान किया जाता है।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना:

बिहार राज्य में स्थित स्कूल या कॉलेज से किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी यदि उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत शिक्षा ऋण ब्याज रहित उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्नातक पाठ्यक्रम के लिए आयु सीमा 15 से 25 वर्ष तथा स्नातकोत्तर के लिए 15 से 30 वर्ष निर्धारित है।

ये भी पढ़े

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश
छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी

कुशल युवा कार्यक्रम:

इस योजना के तहत बिहार में स्थित शिक्षण संस्थान से किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 15 से 28 वर्ष के युवाओं को 240 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसमें भाषा संवाद (हिंदी एवं अंग्रेजी), बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान एवं व्यवहार कौशल शामिल हैं। अनुसूचित जनजाति के युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजनों को 3 वर्ष की छूट दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा में जाकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं तथा अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी करा सकते हैं।

TAGGED:नालंदानालंदा महिला कॉलेजबिहार सरकारबिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर गंगा बाढ़ नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम गंगा को बांधने के लिए बनेगा मास्टर प्लान, बक्सर से भागलपुर तक शुरू होगी कार्रवाई
अगली ख़बर बिहारशरीफ में एकता मिशन के कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि एकता मिशन ने वीर अब्दुल हमीद को किया नमन, मंच पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के अलावा कई कांग्रेसी रहे शामिल

ये भी पढ़ें

जमुई में 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

दो अलग-अलग जगहों से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

नालंदा में लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों की सुनवाई

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत 19 मामलों की हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नालंदा में आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीडीसी नाराज, बिजली कनेक्शन समेत कई योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश

बिहारशरीफ में छात्राओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी

छात्राओं को बिहार सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की दी गई जानकारी

राजगीर के हसनपुर गांव में घर में चोरी

राजगीर में अकेली महिला के घर लाखों की चोरी, तीन कमरों के ताले तोड़कर सामान ले गए चोर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?