Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: दाखिल-खारिज के नाम पर किसान से ₹3,500 की मांग, जांच में जमुई के व्यक्ति का नाम सामने आया
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - दाखिल-खारिज के नाम पर किसान से ₹3,500 की मांग, जांच में जमुई के व्यक्ति का नाम सामने आया

दाखिल-खारिज के नाम पर किसान से ₹3,500 की मांग, जांच में जमुई के व्यक्ति का नाम सामने आया

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 18, 2026 5:02 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 दिन पहले
रोहतास में दाखिल-खारिज के नाम पर किसान से पैसे मांगने का मामला
रोहतास में दाखिल-खारिज के नाम पर किसान से पैसे मांगने का मामला
साझा करें

संझौली/रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के संझौली प्रखंड में दाखिल-खारिज कराने के नाम पर किसान से 3,500 रुपये मांगने के मामले में जांच के दौरान नया तथ्य सामने आया है।

किसान के व्हाट्सएप पर जिस मोबाइल नंबर से पैसे की मांग की गई थी, जांच में उस नंबर से जुड़े व्यक्ति की पहचान जमुई जिले के बनबारी पंडित के रूप में होने की बात सामने आई है। हालांकि, मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और अंतिम रिपोर्ट के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट होगी।

मामला मसोना गांव निवासी प्रगतिशील किसान अर्जुन सिंह से जुड़ा है। किसान के अनुसार उनके मोबाइल पर 994274**** नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया था। संदेश में दावा किया गया कि उनका दाखिल-खारिज का काम हो जाएगा और उनसे वंशावली व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने को कहा गया। किसान ने मांगी गई जानकारी भेज दी।

इसके बाद उसी नंबर से उन्हें संदेश मिला कि 3,500 रुपये भेजने के बाद उनका काम पूरा हो जाएगा। सरकारी प्रक्रिया के लिए इस तरह पैसे मांगे जाने पर किसान को संदेह हुआ। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी सीधे रोहतास के जिलाधिकारी को दी और व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए।

डीएम के निर्देश पर शुरू हुई जांच

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। बिक्रमगंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) संतोष कुमार के नेतृत्व में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां
प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर
न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में
काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

जांच के दौरान जिस व्यक्ति का नाम सामने आया है, उसकी पहचान बनबारी पंडित, पिता मोहन पंडित के तौर पर बताई गई है। वह जमुई जिले के अकौनी मरथुंभा थाना क्षेत्र के मातासी गांव का निवासी बताया गया है।

मामले में संझौली के हल्का कर्मचारी दीपक कुमार पासवान को जांच पूरी होने तक जिला मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पैसे मांगने वाले व्यक्ति और हल्का कर्मचारी के बीच कोई संबंध था या किसी ने कर्मचारी के नाम का इस्तेमाल कर किसान को ठगने की कोशिश की।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

डीसीएलआर संतोष कुमार के अनुसार मामले की विभिन्न स्तरों पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रथम दृष्टया अधिकारियों को यह मामला किसी व्यक्ति द्वारा हल्का कर्मचारी के नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांगने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

रोहतास में पहले भी सामने आ चुके हैं साइबर ठगी के मामले

अधिकारियों और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, जिले में सरकारी अधिकारियों के नाम और डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पूर्व डीएम पंकज दीक्षित के व्हाट्सएप अकाउंट से छेड़छाड़ कर अलग-अलग जगहों पर संदेश भेजे जाने की बात सामने आई थी।

इसी तरह बिक्रमगंज के तत्कालीन एसडीएम प्रभात कुमार के व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े मामले में भी लोगों को एक ऐप खोलने के लिए संदेश भेजे जाने की जानकारी सामने आई थी। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लिंक भेजकर धोखाधड़ी करने की शिकायतें भी सामने आने की बात कही गई है।

ऐसे मामलों को देखते हुए सरकारी योजनाओं या राजस्व संबंधी काम के नाम पर व्हाट्सएप, फोन कॉल या लिंक के जरिए पैसे मांगने पर सावधानी बरतना जरूरी है।

TAGGED:दाखिल खारिजरोहतास न्यूज़संझौली न्यूज़साइबर फ्रॉड
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बांका में सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत, इलाज में हुई देरी ने बढ़ाई मुश्किल; झाड़फूंक के बाद बिगड़ी हालत
अगली ख़बर सिवान में डीजे और आर्केस्ट्रा पर पुलिस की कार्रवाई सिवान में डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रशासन सख्त, तीन प्राथमिकी दर्ज; 9 नामजद समेत 60 पर केस

ये भी पढ़ें

BJP Green Transformation में भारत की सोलर एनर्जी, जंगल और वाइल्डलाइफ की तस्वीर

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां

पीके महानंदिया की भारत से स्वीडन तक साइकिल यात्रा और प्रेम कहानी

प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर

PLFS 2025 में 250 जिलों के युवाओं की NEET स्थिति

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में

बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

नालंदा डीएम उदिता सिंह छात्राओं से संवाद करती हुईं

डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?