Dinman Times
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पटना में नामी फूड चेन के किचन पर सवाल! KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट में मिलीं गड़बड़ियां, 14 दिन का अल्टीमेटम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - पटना - पटना में नामी फूड चेन के किचन पर सवाल! KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट में मिलीं गड़बड़ियां, 14 दिन का अल्टीमेटम

पटना में नामी फूड चेन के किचन पर सवाल! KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट में मिलीं गड़बड़ियां, 14 दिन का अल्टीमेटम

आभा शुक्ला
Last updated: अक्टूबर 22, 2026 3:47 अपराह्न
By : आभा शुक्ला
Published on : 5 दिन पहले
पटना में KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट पर कार्रवाई
पटना में KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट पर कार्रवाई
साझा करें

सड़ा पनीर, बदबूदार चावल, कीड़े वाला ब्रेड और जले तेल पर कार्रवाई; KFC के एक आउटलेट में औद्योगिक इस्तेमाल वाले 835 प्लास्टिक कप मिले, कई जगहों से खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए

पटना। त्योहारों के मौसम में परिवार के साथ बाहर खाना खाने या दोस्तों के साथ किसी बड़े रेस्टोरेंट में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पटना से आई यह खबर खाद्य सुरक्षा के सवाल खड़े करती है। शहर में खाद्य संरक्षा विभाग की जांच के दौरान KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट के कई आउटलेट्स पर साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के भंडारण और सुरक्षा मानकों से जुड़ी कमियां सामने आई हैं।

कहीं बदबूदार पनीर और चावल मिले, तो कहीं ब्रेड के पैकेट में कीड़े पाए गए। कुछ जगहों पर शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले, जबकि एक आउटलेट में औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बने प्लास्टिक कपों के उपयोग पर रोक लगाई गई।

विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया है। कई खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। यह कार्रवाई 21 अक्टूबर को त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई। विभाग की ओर से यह अभियान सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

Dinman Times ads 728-90

बारबेक्यू नेशन: 30 किलो पनीर और 4 किलो चावल नष्ट

बुद्ध मार्ग स्थित केपी मॉल के बारबेक्यू नेशन आउटलेट में जांच के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई खाद्य सामग्री को लेकर हुई। अधिकारियों को वहां से दुर्गंध वाला 30 किलो पनीर मिला, जिसकी कीमत करीब 11,400 रुपये बताई गई। इसके साथ 4 किलो चावल भी जब्त कर नष्ट कराया गया।

ये भी पढ़े

मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद
55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक
साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों से छोड़ी अमिट छाप
आरा में हेरोइन तस्करी के फैमिली सिंडिकेट का खुलासा, चार गिरफ्तार
30 किलो पनीर और 4 किलो चावल नष्ट
30 किलो पनीर और 4 किलो चावल नष्ट

जांच में 15 किलो पैक्ड चिकन को बर्तन धोने वाले हिस्से के पास रखे जाने की बात सामने आई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी। रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को भी एक साथ रखा पाया गया। अधिकारियों ने खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे और प्रतिष्ठान को 14 दिन के भीतर कमियां दूर करने का नोटिस दिया।

वन मॉल में ब्रेड के पैकेट में मिले कीड़े, 20 लीटर जला तेल नष्ट

फ्रेजर रोड स्थित वन मॉल के बारबेक्यू नेशन आउटलेट की जांच में ब्रेड के एक पैकेट के भीतर कीड़े पाए गए। अधिकारियों ने वहां से 20 लीटर जला हुआ या खराब हो चुका तेल जब्त कर नष्ट कराया। जमे हुए मांस और लाल मिर्च पाउडर के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए। इस आउटलेट को भी सुधार के लिए 14 दिनों का नोटिस दिया गया।

वहीं, आशियाना मोड़ स्थित बारबेक्यू नेशन में फ्रीजर के भीतर खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से नहीं रखने और प्रतिष्ठान के लाइसेंस में गड़बड़ियां मिलने की बात सामने आई। यहां से लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया और आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।

Dinman Times ads 728-90

KFC के पांच आउटलेट्स में अलग-अलग खामियां

कंकड़बाग: फ्रीजर में साथ रखे मिले वेज और नॉनवेज आइटम

कंकड़बाग स्थित KFC में अधिकारियों ने फ्रीजर के भीतर शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा पाया। खाद्य सामग्री के भंडारण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। जांच के लिए पैक्ड चिकन कट्स और पैक्ड वेजिटेबल-जिंजर पैटी के नमूने लिए गए।

प्रतिष्ठान को खाद्य सामग्री के भंडारण में पहले आई सामग्री का पहले इस्तेमाल करने यानी फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट (FIFO) नियम का पालन करने का निर्देश दिया गया। यहां भी 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी हुआ।

बोरिंग कैनाल रोड: औद्योगिक इस्तेमाल वाले 835 प्लास्टिक कपों पर रोक

बोरिंग कैनाल रोड स्थित KFC में जांच के दौरान 835 पीईटी प्लास्टिक कप मिले, जो खाद्य पदार्थों के संपर्क में इस्तेमाल के बजाय औद्योगिक उपयोग के लिए थे। विभाग ने इनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी।

अधिकारियों को भंडारण क्षेत्र तक जाने वाली टूटी और अस्वच्छ सीढ़ी भी मिली। फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए थे। यहां से जमे हुए चिकन का नमूना जांच के लिए लिया गया और प्रतिष्ठान को 14 दिनों के भीतर कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया।

Dinman Times ads 728-90

बेली रोड, अनीसाबाद और रीजेंट सिनेमा हॉल में भी कार्रवाई

बेली रोड स्थित KFC की रसोई की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। यहां से खुले मैदे का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया और सुधार नोटिस जारी किया गया।

अनीसाबाद स्थित KFC में शौचालय से दुर्गंध आने और भंडारण क्षेत्र में साफ-सफाई की कमी की शिकायत सामने आई। अधिकारियों ने मेयोनीज का नमूना जांच के लिए लिया।

रीजेंट सिनेमा हॉल स्थित KFC में रसोई की स्वच्छता में कमी के साथ मेन्यू चार्ट पर एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से संबंधित चेतावनी का उल्लेख नहीं मिला। यहां से जमे हुए चिकन का नमूना लिया गया। इन दोनों प्रतिष्ठानों को भी 14 दिन का सुधार नोटिस दिया गया।

पिज्जा हट के अनीसाबाद आउटलेट में गंदी टाइल्स और शौचालय की खराब स्थिति

अनीसाबाद स्थित पिज्जा हट में निरीक्षण के दौरान दीवारों पर लगी टाइल्स गंदी मिलीं। शौचालय की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने खुले मैदे का नमूना लेकर खाद्य प्रयोगशाला भेजा और प्रतिष्ठान को कमियां दूर करने के लिए 14 दिनों का नोटिस दिया।

Dinman Times ads 728-90

विभाग की शुरुआती जानकारी में पटना के पिज्जा हट आउटलेट्स से दो नमूने लिए जाने का भी उल्लेख है। हालांकि, विस्तृत निरीक्षण विवरण में अनीसाबाद आउटलेट की खामियां बताई गई हैं।

सिर्फ खाना अच्छा होना काफी नहीं, उसकी सुरक्षा भी जरूरी

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और स्वच्छ पैकिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बदबूदार, दूषित या खाने के लिए अनुपयुक्त सामग्री का इस्तेमाल और बिक्री नहीं की जानी चाहिए। प्रतिष्ठानों में नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित खाद्य प्रसंस्करण और कर्मचारियों के स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना भी जरूरी है।

खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाने का मतलब यह नहीं है कि उनकी गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष आ चुका है। संबंधित नमूनों की जांच के नतीजे आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी। फिलहाल विभाग ने निरीक्षण में सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

त्योहारों तक जारी रहेगा जांच अभियान

त्योहारों के दौरान मिठाइयों, नमकीन और रेस्टोरेंट के भोजन की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य सामग्री का सही तापमान पर भंडारण, रसोई की सफाई और सुरक्षित पैकिंग लोगों की सेहत के लिए बेहद अहम हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। पटना के साथ दूसरे जिलों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Bihar Food SafetyFood InspectionFood SafetyPatna NewsPatna Restaurant News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
abha
Byआभा शुक्ला
आभा शुक्ला पत्रकारिता, जनसंपर्क और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 5+ वर्षों के अनुभव वाली पत्रकार एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं। पटना से जुड़ीं आभा को समाचार शोध, रिपोर्टिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, मीडिया आउटरीच और जनसंपर्क अभियानों का अनुभव है। उन्होंने Zee News में ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में समाचार शोध, रिपोर्टिंग और कंटेंट डेवलपमेंट का अनुभव हासिल किया। इसके बाद UNE Consultant में PR Executive के तौर पर मीडिया आउटरीच, PR कैंपेन और कॉर्पोरेट इवेंट्स पर काम किया। TCS में Associate के रूप में उन्होंने डेटा मैनेजमेंट, रिसर्च और सूचना प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। आभा शुक्ला तथ्यपरक, शोध-आधारित और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाने में रुचि रखती हैं।
पिछली ख़बर अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस 22 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस – सम्मान, समझ और सहज संवाद का संदेश
अगली ख़बर STET 2026: परीक्षा तारीख बदली, 21 नवंबर को एग्जाम STET 2026: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख बदली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम; 24 अक्टूबर को आएगा संशोधित एडमिट कार्ड
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मनियारा जंगल में माओवादी हथियार ठिकाना, पांच हथियार बरामद

मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद

55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा का चालक फरार

55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक

शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों की विरासत

साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों से छोड़ी अमिट छाप

आरा हेरोइन तस्करी: फैमिली सिंडिकेट का खुलासा, 4 गिरफ्तार

आरा में हेरोइन तस्करी के फैमिली सिंडिकेट का खुलासा, चार गिरफ्तार

बेगूसराय ज्वेलरी लूट: दूसरा आरोपित राजवर्धन गिरफ्तार

बेगूसराय ज्वेलरी लूटकांड में दूसरा आरोपित गिरफ्तार, देवघर से राजवर्धन पकड़ा गया

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?