Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द, सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर संकट
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द, सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर संकट

नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द, सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर संकट

अविनाश पांडेय
Last updated: अगस्त 31, 2026 4:12 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 दिन पहले
नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द
नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द
साझा करें

बीएमआईएमएस पावापुरी, सदर अस्पताल GNM स्कूल और गौतम इंस्टीट्यूट के पाठ्यक्रम कार्रवाई की जद में

बिहारशरीफ। नालंदा जिले में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। भारतीय नर्सिंग काउंसिल (INC) ने जिले के तीन प्रमुख नर्सिंग संस्थानों के पाठ्यक्रमों की राष्ट्रीय मान्यता समाप्त कर दी है। कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

आईएनसी एक्ट, 1947 की धारा 14 के तहत की गई इस कार्रवाई की जद में पावापुरी स्थित भगवान महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BMIMS) भी शामिल है। संस्थान में संचालित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की राष्ट्रीय मान्यता वापस ली गई है।

इसके अलावा बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल के जीएनएम स्कूल ऑफ नर्सिंग तथा चंडी-हिलसा रोड के सैयद बहरी स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के एएनएम और जीएनएम पाठ्यक्रमों की मान्यता भी रद्द किए जाने की बात सामने आई है।

पूरे बिहार के 40 संस्थान कार्रवाई की जद में

बताया जा रहा है कि आईएनसी की कार्रवाई केवल नालंदा तक सीमित नहीं है। राज्य के करीब 40 नर्सिंग कॉलेजों के 45 पाठ्यक्रमों की राष्ट्रीय मान्यता वापस ली गई है। इनमें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) और भागलपुर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्कूल भी शामिल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

कार्रवाई के बाद उन छात्रों की चिंता बढ़ गई है, जो नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिहार से बाहर नौकरी करने या राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे थे।

मानकों में कमी का आरोप

जानकारी के अनुसार, काउंसिल की जांच में कुछ संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। कुछ निजी संस्थानों के बुनियादी ढांचे और शिक्षकों की योग्यता से संबंधित कमियां भी जांच में सामने आने की बात कही गई है। काउंसिल ने अलग-अलग मामलों में पिछली प्रभावी तारीखों से मान्यता समाप्त करने का निर्णय लिया है।

छात्रों के सामने क्या संकट?

दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन: राष्ट्रीय मान्यता से जुड़े इस फैसले का असर छात्रों के दूसरे राज्यों में नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और नौकरी के अवसरों पर पड़ सकता है।

केंद्रीय संस्थानों में नौकरी: एम्स, रेलवे और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग पदों के लिए आवश्यक मान्यता एवं रजिस्ट्रेशन को लेकर छात्रों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।

विदेश में अवसर: विदेश में नर्सिंग प्रैक्टिस या उच्च शिक्षा के लिए भी मान्यता और पंजीकरण महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में प्रभावित छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

हालांकि, किस बैच के छात्रों पर यह निर्णय किस सीमा तक लागू होगा और पहले से नामांकित अथवा उत्तीर्ण छात्रों की डिग्री की वैधता क्या होगी, इसे लेकर छात्रों में असमंजस है। इस संबंध में आईएनसी, बिहार नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल और संबंधित संस्थानों की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

TAGGED:INCIndian Nursing CouncilNalanda NewsNursing College News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में पोखर में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत नालंदा में पोखर में डूबने से 17 वर्षीय मूक-बधिर किशोरी की मौत, गांव में पसरा मातम
अगली ख़बर नालंदा के तेलमर थाना में गुंडा और चौकीदारी परेड का आयोजन नालंदा में गुंडा और चौकीदारी परेड, निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?