Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में गुंडा और चौकीदारी परेड, निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नालंदा में गुंडा और चौकीदारी परेड, निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी

नालंदा में गुंडा और चौकीदारी परेड, निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 30, 2026 6:44 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
नालंदा के तेलमर थाना में गुंडा और चौकीदारी परेड का आयोजन
नालंदा के तेलमर थाना में गुंडा और चौकीदारी परेड का आयोजन
साझा करें

तेलमर थाना परिसर में आयोजित परेड में थानाध्यक्ष ने अपराध पर लगाम लगाने के दिए निर्देश, चौकीदारों को रात्रि गश्ती बढ़ाने को कहा

बिहारशरीफ। नालंदा में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अपनी निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर रविवार को तेलमर थाना परिसर में गुंडा परेड एवं चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की।

गुंडा परेड के दौरान थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों, सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को थाना परिसर में बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने सभी को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी को अपनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा।

साथ ही निगरानी में रखे गए लोगों को समय-समय पर थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

चौकीदारों को रात्रि गश्ती बढ़ाने का निर्देश

चौकीदारी परेड में थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार शामिल हुए। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उन्हें अपने-अपने इलाकों में रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने कहा कि गांवों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए। विशेष रूप से शराब, जुआ, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

छोटे विवादों की भी समय पर दें सूचना

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने चौकीदारों से गांवों में होने वाले छोटे-बड़े विवादों की जानकारी समय रहते पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर सूचना मिलने से पुलिस समय पर हस्तक्षेप कर सकती है और विवाद को गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है।

चौकीदारों को सरकारी निर्देशों का ईमानदारी से पालन करने और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग रहने को कहा गया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और चौकीदारों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ किया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परेड के दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, सहायक उप-निरीक्षक (सअनि), पुलिसकर्मी और चौकीदार मौजूद रहे।

TAGGED:Bihar NewsNalanda NewsNalanda PoliceTelmar Thana
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द नालंदा के तीन नर्सिंग संस्थानों की INC मान्यता रद्द, सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर संकट
अगली ख़बर जमुई में शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मंदिर में शादी के बाद मुकरा युवक; गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?