Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों ने खोला मोर्चा, 23 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों ने खोला मोर्चा, 23 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी

राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों ने खोला मोर्चा, 23 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 9, 2026 6:34 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda, राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों के आंदोलन की चेतावनी
Nalanda, राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों के आंदोलन की चेतावनी
साझा करें

डीएफओ पर अवैध वसूली और दुकानदारों को रोजगार से बेदखल करने के आरोप, विधानसभा अध्यक्ष व वन मंत्री से जांच की मांग

Nalanda news। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के रोपवे (झूलापर) क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदारों और वन विभाग के बीच विवाद गहराता जा रहा है। करीब 30 वर्षों से स्वरोजगार कर रहे दुकानदारों ने जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ एम. राजकुमार) के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच ने वन विभाग के अधिकारियों पर दुकानदारों को रोजगार से बेदखल करने और पर्यटकों व छोटे दुकानदारों से कथित तौर पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाए हैं।

मंच के राज्य समन्वयक एवं भाजपा नेता अधिवक्ता डॉ. अमित कुमार पासवान ने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि राजगीर में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

Dinman Times ads 728-90

उनके अनुसार, पर्यटकों और दुकानदारों को बोतल में पानी ले जाने तथा पीने पर भी रोक लगाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योजना के तहत पर्यटन भ्रमण पर आने वाले छोटे स्कूली बच्चों से भी पैदल मार्ग से रोपवे पहुंचने के दौरान 10 रुपये का टिकट लेकर राशि वसूली जा रही है।

ये भी पढ़े

कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज
राजगीर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
दरभंगा शिक्षक MLC चुनाव में सुरेश प्रसाद राय की बड़ी जीत, 4,088 वोट मिले
अररिया में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दुकान से उठाकर ले गए थे बदमाश

डॉ. पासवान ने कहा कि लंबे समय से एक ही पद पर पदस्थापित रहने के कारण डीएफओ की मनमानी बढ़ने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई दुकानदारों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष और वन मंत्री से की मुलाकात

इस मामले को लेकर डॉ. अमित कुमार पासवान, मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल, राजगीर अध्यक्ष रमेश कुमार पान और अनीता गुप्ता ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजगीर में वन विभाग के कामकाज और दुकानदारों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

मंच के संरक्षक उमराव प्रसाद निर्मल ने पार्किंग और चारदीवारी निर्माण में कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल तथा लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया।

Dinman Times ads 728-90

उन्होंने स्कूली बच्चों और दुकानदारों से कथित जबरन जुर्माना वसूली, गृद्धकूट पर्वत और घोड़ाकटोरा जाने वाले पर्यटकों से अवैध वसूली तथा नेचर सफारी में काटे गए पेड़ों की कथित अवैध बिक्री जैसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

23 अक्टूबर को दुकानें बंद कर प्रदर्शन की चेतावनी

उमराव प्रसाद निर्मल, गोपाल भदानी और रमेश कुमार पान ने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो आगामी 23 अक्टूबर को राजगीर के सभी फुटपाथ दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखेंगे।

इस दौरान नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के बैनर तले डीएफओ के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से धरना, प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाएगा।

मंच ने संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दुकानदारों को न्याय दिलाने तथा लंबे समय से स्वरोजगार कर रहे लोगों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Nalanda NewsRajgir Footpath ShopkeepersRajgir News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर एलन मस्क और मुकेश अंबानी से जुड़ी Starlink India विवाद की खबर ‘क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?’ एलन मस्क का सरकार पर फिर वार, स्टारलिंक की मंजूरी में देरी पर उठाए सवाल
अगली ख़बर Nalanda, परवलपुर और पीरविगहा लूटकांड का खुलासा Nalanda News: परवलपुर और पीरविगहा की लूटकांड गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

28 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस और चलती तस्वीरों की कला

राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस

28 अक्टूबर: राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस और आपातकालीन सेवाओं का साहस

मुड़मा जतरा

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा: 1400 वर्षों की परंपरा, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक एकता का महापर्व

बंगका स्लो लॉरिस

1930 के दशक से वैज्ञानिक रिकॉर्ड से गायब विषैला प्राइमेट इंडोनेशिया में मिला, गंभीर संकट में बंगका स्लो लॉरिस

कैनाबिस

अमेरिका में कैनाबिस वैध होने के बाद हृदय रोगों के अस्पताल मामलों में तेज वृद्धि का संबंध: अध्ययन

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?