Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: Nalanda News: परवलपुर और पीरविगहा की लूटकांड गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - Nalanda News: परवलपुर और पीरविगहा की लूटकांड गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार

Nalanda News: परवलपुर और पीरविगहा की लूटकांड गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 9, 2026 6:38 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda, परवलपुर और पीरविगहा लूटकांड का खुलासा
Nalanda, परवलपुर और पीरविगहा लूटकांड का खुलासा
साझा करें

लूट में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद, दूसरा आरोपी पहले से हिलसा जेल में बंद

Nalanda। परवलपुर और पीरविगहा थाना क्षेत्रों में हुई लूटपाट की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी पहले से हिलसा उपकारा में बंद है, जिसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहली घटना 14 जुलाई 2026 को परवलपुर थाना क्षेत्र के मुरगांवां रोड पर विक्रमपुर के पास हुई थी। यहां बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस संबंध में परवलपुर थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया था।

वहीं, दूसरी घटना 21 अगस्त 2026 को पीरविगहा थाना क्षेत्र के रामपुर मैदान के पास हुई थी। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस मामले में औंगारी पीरविगहा ओपी कांड संख्या 62/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

Dinman Times ads 728-90

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

दोनों घटनाओं के उद्भेदन के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने औंगारी धाम निवासी राजकुमार उर्फ राजा, पिता राजू कुमार राउत को गिरफ्तार किया। एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और एक अन्य मोबाइल फोन बरामद किया है।

ये भी पढ़े

कोचस ज्वेलरी लूट में पुलिस को सुराग, चप्पल-टोपी और मोबाइल लोकेशन से जांच तेज
राजगीर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
दरभंगा शिक्षक MLC चुनाव में सुरेश प्रसाद राय की बड़ी जीत, 4,088 वोट मिले
अररिया में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, दुकान से उठाकर ले गए थे बदमाश

पुलिस के अनुसार, अप्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ गोलू, पिता राजकुमार, औंगारी थाना कांड संख्या 68/26 के मामले में हिलसा उपकारा में बंद है। उसे लूटकांड में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ औंगारी थाना में चोरी और उत्पाद अधिनियम, एकंगरसराय थाना में आर्म्स एक्ट तथा नूरसराय थाना में लूट से संबंधित मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में परवलपुर, पीरविगहा और औंगारी थानों की पुलिस के साथ जिला सूचना इकाई (डीआईयू) की टीम शामिल रही। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Nalanda CrimeNalanda NewsParwalpurPirbigha
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda, राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों के आंदोलन की चेतावनी राजगीर में वन विभाग के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों ने खोला मोर्चा, 23 अक्टूबर को आंदोलन की चेतावनी
अगली ख़बर Nalanda, सिलाव में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान डाक चौपाल और आधार सेवा का आयोजन Nalanda News: राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आगाज, सिलाव में डाक चौपाल से सैकड़ों ग्रामीणों को मिली आधार सेवा
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

28 अक्टूबर: अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन दिवस और चलती तस्वीरों की कला

राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस

28 अक्टूबर: राष्ट्रीय प्रथम उत्तरदाता दिवस और आपातकालीन सेवाओं का साहस

मुड़मा जतरा

ऐतिहासिक मुड़मा जतरा: 1400 वर्षों की परंपरा, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक एकता का महापर्व

बंगका स्लो लॉरिस

1930 के दशक से वैज्ञानिक रिकॉर्ड से गायब विषैला प्राइमेट इंडोनेशिया में मिला, गंभीर संकट में बंगका स्लो लॉरिस

कैनाबिस

अमेरिका में कैनाबिस वैध होने के बाद हृदय रोगों के अस्पताल मामलों में तेज वृद्धि का संबंध: अध्ययन

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?