Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में क्राइम कंट्रोल पर SP हृदयकांत सख्त, नशे के अड्डों पर खुफिया नजर के निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नालंदा में क्राइम कंट्रोल पर SP हृदयकांत सख्त, नशे के अड्डों पर खुफिया नजर के निर्देश

नालंदा में क्राइम कंट्रोल पर SP हृदयकांत सख्त, नशे के अड्डों पर खुफिया नजर के निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 8, 2026 11:09 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 9 घंटे पहले
नालंदा पुलिस क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण पर चर्चा
नालंदा पुलिस क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण पर चर्चा
साझा करें

क्राइम मीटिंग में थानेदारों को दो टूक—संवेदनशील इलाकों में बढ़ाएं सतर्कता, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और Preventive Policing पर दें जोर

बिहारशरीफ। नालंदा में अपराध और नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने अपनी रणनीति और सख्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।

मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हृदयकांत की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशे के कारोबार पर कार्रवाई और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

क्राइम मीटिंग में एसपी हृदयकांत ने साफ कहा कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

नशे के संभावित अड्डों को चिन्हित करने का निर्देश

एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहां सूखा नशा के कारोबार की संभावना अधिक है।

उन्होंने इन स्थानों पर खुफिया तरीके से नजर रखने और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा। पुलिस का उद्देश्य नशे के कारोबार पर कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को इसके प्रभाव से बचाना भी है।

ये भी पढ़े

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण
पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन
महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की सारण में दबिश, नवी मुंबई की फर्म में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
आरक्षण के मुद्दे पर NDA में फिर खींचतान, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती को घेरा

सीमावर्ती इलाकों में वाहन चेकिंग पर जोर

क्राइम मीटिंग के दौरान जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया। एसपी ने अधिकारियों से कहा कि इन इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान को व्यवस्थित तरीके से लगातार चलाया जाए।

इसके अलावा जिले में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को लेकर भी निर्देश दिए गए।

पारंपरिक पेट्रोलिंग सिस्टम से गश्ती का निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारंपरिक पेट्रोलिंग सिस्टम के तहत ही पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए Preventive Policing को बेहद जरूरी बताया। इसका उद्देश्य अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय संभावित अपराध को पहले ही रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाना है।

रात में भी नशे के खिलाफ चल रहा अभियान

पुलिस के अनुसार, नए पुलिस कप्तान हृदयकांत के निर्देश पर नालंदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से देर रात तक मादक पदार्थों के कारोबार और सेवन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत संदिग्ध स्थानों के साथ-साथ मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर भी सघन छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णता अंकुश लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

नगरनौसा में 7 किलो से अधिक गांजा बरामदगी का भी जिक्र

इसी अभियान के तहत मंगलवार को नगरनौसा थाना पुलिस ने 7 किलो से अधिक गांजे की बरामदगी की। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों से साफ है कि नालंदा पुलिस अब नशे के संभावित ठिकानों की पहचान, सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग, पेट्रोलिंग और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस करने की तैयारी में है।

TAGGED:Bihar Newsक्राइम मीटिंनालंदा एसपीनालंदा पुलिसहृदयकांत
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मोहनपुर से लापता नाबालिग की तलाश के लिए SIT गठित 13 दिन से लापता 14 वर्षीय किशोरी की तलाश तेज, मगध IG ने बनाई SIT
अगली ख़बर जनगणना 2027 में घर-घर जाकर लोगों की गणना जनगणना 2027: फरवरी में घर-घर पहुंचेगा गणनाकर्मी, 1 मार्च को जारी होगी अंतिम सूची

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ

CTET 2026 करेक्शन विंडो में फॉर्म सुधार

CTET 2026: फिर खुली करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका; ऐसे करें आवेदन एडिट

घर पर अलसी का जेल बनाने की रेसिपी

चेहरे से बालों तक काम आएगा अलसी का जेल, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल जेल; खर्च भी होगा कम

फरक्का जलसंधि पर बिहार की मांग

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण

पितृपक्ष मेला 2026 में गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रानी कमलापति और जबलपुर से इनका परिचालन होगा।

पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?