Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पटना शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - पटना शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पटना शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम-एसपी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 3, 2026 6:58 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 घंटा पहले
Nalanda में पटना शिक्षक स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम एसपी की बैठक
Nalanda में पटना शिक्षक स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम एसपी की बैठक
साझा करें

Nalanda news। पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 सितंबर 2026 को प्रपत्र-6 के साथ दिए जाने वाले घोषणा पत्र (एनेक्चर-डी) से संबंधित जारी प्रेस नोट पर भी चर्चा की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नालंदा जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 24 मूल मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना निर्धारित है।

जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसका सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित लोगों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। चुनाव से संबंधित आधिकारिक गजट भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

ये भी पढ़े

पटना में 5 अक्टूबर को होगा ‘भूमि एवं गांव बचाओ’ कन्वेंशन, 500 किसान प्रतिनिधियों के जुटने का दावा
नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद
बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालंदा भी मौजूद रहे। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के उमेश पंडित, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महेंद्र प्रसाद, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजीव कुमार, जनता दल (यूनाइटेड) के

विनय कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के मुशर्रफ आजम, राष्ट्रीय जनता दल के अशोक कुमार हिमांशु तथा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एवं भाकपा (माले) लिबरेशन के पाल बिहारी लाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

TAGGED:Nalanda NewsPatna Teacher Election
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda, माघड़ा स्थित EVM वेयरहाउस का निरीक्षण करते डीएम और एसपी डीएम-एसपी ने माघड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अगली ख़बर बिहार सरकारी अस्पतालों के लिए EDL में बड़ा बदलाव बिहार के सरकारी अस्पतालों में अब इलाज होगा और बेहतर, EDL में बड़ा बदलाव, डायलिसिस से हृदय रोग तक जरूरी दवाएं-उपकरण होंगे उपलब्ध
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Patna में भूमि एवं गांव बचाओ कन्वेंशन में शामिल होने वाले किसान प्रतिनिधि

पटना में 5 अक्टूबर को होगा ‘भूमि एवं गांव बचाओ’ कन्वेंशन, 500 किसान प्रतिनिधियों के जुटने का दावा

Lakhisarai में नाबालिग छात्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

Rohtas, ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली, RPF ने दो युवकों को पकड़ा

ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद

Aurangabad, बारुण में तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

फ्लायदुबई हमले के आरोपी हमाम अलहमामी को लेकर नया खुलासा

फ्लायदुबई हमले के आरोपी को लेकर नया खुलासा, ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था को-पायलट हम्मम अलहम्मामी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?