Nalanda News। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को माघड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मौके पर पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, अग्निशमन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी नालंदा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।