Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद

ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 3, 2026 7:40 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 44 मिनट पहले
Rohtas, ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली, RPF ने दो युवकों को पकड़ा
Rohtas, ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली, RPF ने दो युवकों को पकड़ा
साझा करें

Rohtas News: रोहतास के डेहरी आनसोन में RPF ने पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों खुद को टीटीई बताकर यात्रियों के टिकट जांच रहे थे और उनसे अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से यात्रियों के चोरी किए गए दो एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस में RPF की कार्रवाई

मामला गाड़ी संख्या 14021 अप पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का है। आरपीएफ की टीम ने शनिवार को ट्रेन के डेहरी आनसोन स्टेशन पहुंचने के बाद जांच अभियान चलाया। प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही टीम ने एस-5 कोच में निगरानी और जांच शुरू की।

इसी दौरान जवानों की नजर दो संदिग्ध युवकों पर पड़ी। दोनों हाथ में कलम लेकर यात्रियों को जगाते और उनके टिकट की जांच करते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद आरपीएफ कर्मियों ने दोनों से पूछताछ की और टीटीई के रूप में काम करने का प्राधिकार पत्र मांगा।

दोनों युवक कोई वैध पहचान पत्र या अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आरपीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनसे सख्ती से पूछताछ की।

यात्रियों से टिकट जांच के नाम पर कर रहे थे वसूली

आरपीएफ के मुताबिक, कोच में बर्थ संख्या 55 और 56 पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने भी पुष्टि की कि दोनों युवक खुद को टीटीई बताकर टिकट चेक कर रहे थे।

ये भी पढ़े

पटना में 5 अक्टूबर को होगा ‘भूमि एवं गांव बचाओ’ कन्वेंशन, 500 किसान प्रतिनिधियों के जुटने का दावा
नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद
कोबरा के बच्चे ने तीन साल की बच्ची को डसा, परिजन सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचे अस्पताल

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई निवासी सुनील कुमार और रोहित कुमार के रूप में बताई। इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई।

एक आरोपी के पास मिले दो चोरी के मोबाइल

तलाशी के दौरान सुनील कुमार के पास से दो एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में उसने इन मोबाइलों को इसी ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों से चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरपीएफ ने दोनों मोबाइल फोन को जब्ती सूची में शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (GRP) के हवाले कर दिया गया।

GRP ने दर्ज किया मामला, दोनों को भेजा जेल

मामले में जीआरपी ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरपीएफ निरीक्षक राज किशोर कछवाहा के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में स्टेशन परिसर और ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसी अभियान के दौरान फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली करने का मामला सामने आया।

TAGGED:Fake TTEGRP NewsRailway CrimeRPF News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Aurangabad, बारुण में तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद
अगली ख़बर Lakhisarai में नाबालिग छात्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Patna में भूमि एवं गांव बचाओ कन्वेंशन में शामिल होने वाले किसान प्रतिनिधि

पटना में 5 अक्टूबर को होगा ‘भूमि एवं गांव बचाओ’ कन्वेंशन, 500 किसान प्रतिनिधियों के जुटने का दावा

Lakhisarai में नाबालिग छात्र के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

नशीली चॉकलेट खिलाकर नाबालिग छात्र के यौन शोषण का आरोप, सरकारी शिक्षक गिरफ्तार

Rohtas, ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली, RPF ने दो युवकों को पकड़ा

ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने दबोचा; चोरी के दो मोबाइल बरामद

Aurangabad, बारुण में तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

बारुण में रोको-टोको अभियान के दौरान तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और छह कारतूस बरामद

फ्लायदुबई हमले के आरोपी हमाम अलहमामी को लेकर नया खुलासा

फ्लायदुबई हमले के आरोपी को लेकर नया खुलासा, ओमान में उड़ान भरने से रोका गया था को-पायलट हम्मम अलहम्मामी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?