Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: गोंगरीपर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - गोंगरीपर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया

गोंगरीपर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 24, 2026 6:00 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 20 घंटे पहले
Nalanda News: गोंगरीपर में लाखों की चोरी का खुलासा
Nalanda News: गोंगरीपर में लाखों की चोरी का खुलासा
साझा करें

Nalanda News: मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगरीपर गांव में एक घर से नकदी, जेवरात और पीतल के बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पीड़ित अजीत यादव ने मानपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि 21 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। 22 सितंबर की सुबह करीब तीन बजे उनकी भाभी की नींद खुली तो मोबाइल गायब मिला। इसके बाद घर में खोजबीन की गई तो बगल के कमरे में रखे बक्से का कब्जा टूटा हुआ मिला।

पीड़ित के अनुसार, बक्से से करीब 1.90 लाख रुपये नकद, सोने का ढोलना, बजरंगबली का सोने का लॉकेट और छह पीस पीतल की थाली गायब थी।

संदेह के आधार पर युवक को पकड़ा

ग्रामीणों के अनुसार, घटना की रात करीब 10 बजे तेतरावां गांव निवासी जीतू कुमार को अन्य युवकों के साथ पीड़ित के घर के आसपास देखा गया था। इसके बाद पीड़ित और कुछ ग्रामीण पूछताछ के लिए तेतरावां पहुंचे। ग्रामीणों का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ ग्रामीण युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़े

भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन
अररिया में दर्दनाक हादसा: घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही धार में डूबकर मौत
मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज, पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दस्तावेज खंगाल रही विजिलेंस टीम
भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, सड़क पर उतरे ग्रामीण

पूछताछ के दौरान हाथ पर जानकारी लिखने का वीडियो वायरल

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के दौरान जांच अधिकारी द्वारा उसकी बताई जा रही जानकारी कागज के बजाय अपने हाथ पर लिखे जाने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पूछताछ एवं जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

TAGGED:Gongaripur NewsNalanda Crime NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर 38 बिहार बटालियन NCC CATC-XVIII का समापन अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ 38 बिहार बटालियन एनसीसी का CATC-XVIII संपन्न
अगली ख़बर नाले में बही मासूम का 24 घंटे बाद तालाब में मिला शव नाले के बहाव में बही डेढ़ साल की मासूम, 24 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ शव

ये भी पढ़ें

रेलवे PET 2026 स्थगित, 2,027 अभ्यर्थियों की परीक्षा टली

खराब मौसम के कारण रेलवे भर्ती की PET स्थगित, 2,027 अभ्यर्थियों की परीक्षा टली

भुज से बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन

अररिया में बलुआही धार में डूबने से दो महिलाओं की मौत,

अररिया में दर्दनाक हादसा: घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही धार में डूबकर मौत

मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच,

मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज, पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दस्तावेज खंगाल रही विजिलेंस टीम

भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित,

भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, सड़क पर उतरे ग्रामीण

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?