Nalanda News। 38 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में बियावानी में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XVIII) का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समापन समारोह में जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य, एसपीएम कॉलेज के प्राचार्य तथा महाबोधि महाविद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर के दौरान कैडेट्स द्वारा सीखे गए सैन्य कौशल, अनुशासन, ड्रिल और सेवा भावना की सराहना की।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी (CO) कर्नल राजेश बाहरी ने कैडेट्स और जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, एकता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
शिविर के दौरान कैडेट्स को शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग और प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सैन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
कमान अधिकारी ने सभी सैन्य प्रशिक्षकों, सहयोगी एनसीसी अधिकारियों (ANOs) तथा सहयोगी संस्थानों के प्राचार्यों का आभार व्यक्त किया और शिविर के सफल संचालन के लिए सभी को बधाई दी। अंत में राष्ट्रगान के साथ 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक समापन हुआ।