Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह गिरफ्तार, कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह गिरफ्तार, कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया

मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह गिरफ्तार, कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 27, 2026 7:14 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी
साझा करें

बांका। चर्चित मंदार छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह को गिरफ्तार कर लिया है। बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव निवासी अब्दुल्लाह को पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार देर रात कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से पकड़ा। बांका के एसपी अमितेष कुमार ने रविवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मामले में पीड़िता से जुड़े आरोपित विभीषण और अनंत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

घर छोड़ने के बहाने पीड़िता को मंदार ले गए थे

एसपी के अनुसार, पीड़िता प्रतिदिन दूध देने के लिए बौंसी जाती थी। तीन जून को उसके परिचित अनंत और विभीषण ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ लिया। इसके बाद दोनों उसे मंदार पर्वत ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई।

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अब्दुल्लाह अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपितों ने पीड़िता और उसके साथी से रुपये की मांग की। पुलिस के मुताबिक, करीब 20 हजार रुपये की मांग की गई थी।

PhonePe के जरिए 1500 रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप

पुलिस के अनुसार, मांगी गई पूरी रकम तत्काल नहीं देने पर अनंत ने अब्दुल्लाह के मोबाइल नंबर पर PhonePe के माध्यम से 1500 रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस अब इस लेनदेन और मामले से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Dinman Times ads 728-90

वीडियो प्रसारित होने के बाद सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार, घटना तीन जून की थी, जबकि मामले से संबंधित वीडियो 22 सितंबर को सामने आया। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद बौंसी पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल की पहचान की। जांच के दौरान आरोपितों की पहचान की गई और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू की गई थी।

ये भी पढ़े

औरंगाबाद के जनकोप गांव में जमीन विवाद, पिता पर बेटे का सिर लाठी से फोड़ने का आरोप
खोदावंदपुर में ज्वेलर्स कारोबारी के घर डकैती, भीड़ जुटी तो फायरिंग कर भागे बदमाश
पटना सिटी में करीब 18 लाख रुपये का संदिग्ध घी जब्त, दोबारा पैकिंग की आशंका में जांच
पूर्णिया में युवक पर पाकिस्तान से संपर्क और कट्टरता फैलाने के आरोप, एजेंसियों ने की पूछताछ

पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी

एसपी के अनुसार, पीड़िता की मां के बयान पर विभीषण और अनंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मामले में तीन आरोपित बालिग हैं, जबकि कुछ अन्य आरोपित नाबालिग बताए गए हैं।

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। एसपी ने कहा है कि मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। पुलिस डिजिटल और अन्य साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

TAGGED:Banka News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा में ईंट भट्ठे से 480 लीटर बीयर बरामद फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे में छापेमारी, 480 लीटर बीयर बरामद
अगली ख़बर नालंदा के तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव तुंगी हॉल्ट के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

राजा भगवंतदास

राजा भगवंतदास: अकबर के विश्वस्त कछवाहा सरदार और लाहौर के सूबेदार

जॉर्ज ग्रेनविल

जॉर्ज ग्रेनविल: स्टाम्प एक्ट और अमेरिकी उपनिवेशों में बढ़ते असंतोष के दौर के ब्रिटिश प्रधानमंत्री

एडी गुरेरो: WWE चैंपियन और लैटिनो हीट की कहानी

एडी गुरेरो: ‘लैटिनो हीट’ की विरासत, जिसने WWE रिंग में दिलों पर राज किया

पेरिस आतंकी हमला 2015: 13 नवंबर की भयावह रात

पेरिस आतंकी हमला: 13 नवंबर 2015 की वह रात, जिसने फ्रांस और दुनिया को झकझोर दिया

जूही चावला: जीवन, फिल्में और मिस इंडिया का सफर

जूही चावला: मिस इंडिया 1984 से हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय और बहुआयामी अभिनेत्री तक का सफर

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • पटना
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?