Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: तुंगी हॉल्ट के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - तुंगी हॉल्ट के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

तुंगी हॉल्ट के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 27, 2026 7:17 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 57 मिनट पहले
नालंदा के तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
नालंदा के तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव
साझा करें

ससुराल में पत्नी की विदाई कराने गया था नीरज, परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर शव फेंकने का लगाया आरोप

Nalanda news। दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।

मृतक के दादा राजदेव यादव ने बताया कि नीरज की शादी करीब तीन-चार वर्ष पूर्व देवधा गांव निवासी महेश यादव की पुत्री से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। उनका आरोप है कि काफी समय से ससुराल पक्ष उसकी पत्नी की विदाई नहीं कर रहा था।

नीरज जब भी पत्नी को विदा कराने ससुराल जाता था, उसके साथ मारपीट कर उसे वापस भेज दिया जाता था।

ये भी पढ़े

शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मुखर हुईं डॉ. दिव्या ज्योति
पितृ पक्ष: स्मृति, श्रद्धा और ऋण चुकाने का वह विधान, जो पीढ़ियों को जोड़ता है
नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर शिकायत
पर्यटन दिवस पर राजगीर की विरासत और संस्कृति को संजोने का संदेश

परिजनों के अनुसार, तीज-करमा पर्व के दौरान विवाद सुलझाने और पत्नी की विदाई कराने के नाम पर करीब 10 से 20 हजार रुपये मंगवाए गए थे। आरोप है कि बीते दिन खस्सी का मांस खिलाने और अगले दिन पत्नी की विदाई करने का झांसा देकर नीरज को ससुराल बुलाया गया।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद साला, ससुर समेत अन्य लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और मरणासन्न हालत में तुंगी हॉल्ट के पास छोड़ दिया।

बताया गया कि सुबह नीरज ने किसी तरह फोन कर घरवालों को अपने साथ अनहोनी होने की जानकारी दी और जान बचाने की गुहार लगाई। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। बाद में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने की सूचना परिवार को मिली।

इधर, मृतक के साले भजन कुमार ने हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि वह पटना से गाड़ी चलाकर लौट रहा था, तभी उसे दुर्घटना की जानकारी मिली। उसने अस्पताल और आसपास नीरज की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह थाना पहुंचने पर पुलिस द्वारा दिखाई गई तस्वीर से शव की पहचान हुई।

दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि तुंगी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन से गिरने, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Bihar NewsCrime NewsDipnagar NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह गिरफ्तार, कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया
अगली ख़बर विश्व पर्यटन दिवस पर राजगीर पर्यटन सूचना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम पर्यटन दिवस पर राजगीर की विरासत और संस्कृति को संजोने का संदेश

ये भी पढ़ें

बिहार शरीफ में शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों पर बोलतीं डॉ. दिव्या ज्योति

शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मुखर हुईं डॉ. दिव्या ज्योति

Amazon-Flipkart पर ₹10-10 लाख जुर्माना, JioMart पर ₹5 लाख

ऑनलाइन मिल रहा था ‘संदिग्ध’ हर्बीसाइड, अब Amazon-Flipkart पर ₹10-10 लाख जुर्माना; JioMart भी नहीं बचा

Airbus A321neo विमान की कोटिंग में खामी और IndiGo के विमानों से जुड़ी खबर

500 Airbus विमानों पर ‘दाग’! A321neo की कोटिंग में खामी, IndiGo के करीब 12 विमान भी प्रभावित

AI कैमरे ने गिटार बैग पर काटा ₹500 का चालान

गिटार को समझ लिया पिछली सवारी, थमा दिया ₹500 का चालान! बेंगलुरु में AI कैमरे का अजीब ‘फैसला’

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: मां-बेटे की दर्दनाक कहानी

‘मां को छोड़कर नहीं जाऊंगा…’ जलती बस में आखिरी सांस तक मां के साथ रहा बेटा, दोनों की मौत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?