Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे में छापेमारी, 480 लीटर बीयर बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे में छापेमारी, 480 लीटर बीयर बरामद

फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे में छापेमारी, 480 लीटर बीयर बरामद

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 27, 2026 6:40 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
नालंदा में ईंट भट्ठे से 480 लीटर बीयर बरामद
नालंदा में ईंट भट्ठे से 480 लीटर बीयर बरामद
साझा करें

Nalanda News: नालंदा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर रोड स्थित फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 480 लीटर बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान भट्ठा संचालक मौके से फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि विजवनपर निवासी देवीलाल के फ्लाई ऐश ईंट भट्ठे पर विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर भट्ठे की घेराबंदी की गई। सघन तलाशी के दौरान परिसर से कुल 480 लीटर बीयर बरामद हुई।

थानाध्यक्ष के अनुसार, भट्ठे का संचालन देवीलाल द्वारा किया जा रहा था। उसे मामले में मुख्य नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस की भनक लगते ही वह फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

उत्पाद विभाग के अनुसार, देवीलाल खुद को नेता बताता है। उसके पूर्व आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है। विभाग के मुताबिक, उसके खिलाफ पुलिस पर गोलीबारी समेत अन्य मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

अब उत्पाद विभाग शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में खपाने की योजना थी, इसकी जांच कर रहा है। साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़े

शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मुखर हुईं डॉ. दिव्या ज्योति
पितृ पक्ष: स्मृति, श्रद्धा और ऋण चुकाने का वह विधान, जो पीढ़ियों को जोड़ता है
नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर शिकायत
पर्यटन दिवस पर राजगीर की विरासत और संस्कृति को संजोने का संदेश

छापेमारी टीम में सब-इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, एएसआई अश्वनी, प्रियंका कुमारी, सुभाष कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

TAGGED:उत्पाद विभागनालंदा क्राइम न्यूजनालंदा न्यूजबिहार न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर छपरा के नेवाजी टोला चौक पर JPU गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत छपरा में JPU गार्ड की ट्रक से कुचलकर मौत, साइकिल से ड्यूटी जा रहे थे रामजीत प्रसाद
अगली ख़बर मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह की गिरफ्तारी मंदार छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपित अब्दुल्लाह गिरफ्तार, कोलकाता के हावड़ा स्टेशन से पकड़ा गया

ये भी पढ़ें

बिहार शरीफ में शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों पर बोलतीं डॉ. दिव्या ज्योति

शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर मुखर हुईं डॉ. दिव्या ज्योति

Amazon-Flipkart पर ₹10-10 लाख जुर्माना, JioMart पर ₹5 लाख

ऑनलाइन मिल रहा था ‘संदिग्ध’ हर्बीसाइड, अब Amazon-Flipkart पर ₹10-10 लाख जुर्माना; JioMart भी नहीं बचा

Airbus A321neo विमान की कोटिंग में खामी और IndiGo के विमानों से जुड़ी खबर

500 Airbus विमानों पर ‘दाग’! A321neo की कोटिंग में खामी, IndiGo के करीब 12 विमान भी प्रभावित

AI कैमरे ने गिटार बैग पर काटा ₹500 का चालान

गिटार को समझ लिया पिछली सवारी, थमा दिया ₹500 का चालान! बेंगलुरु में AI कैमरे का अजीब ‘फैसला’

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: मां-बेटे की दर्दनाक कहानी

‘मां को छोड़कर नहीं जाऊंगा…’ जलती बस में आखिरी सांस तक मां के साथ रहा बेटा, दोनों की मौत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?