Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का खौफनाक अंजाम, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण; पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का खौफनाक अंजाम, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण; पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का खौफनाक अंजाम, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण; पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद

Last updated: अगस्त 5, 2026 3:18 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 4 सप्ताह पहले
इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का खौफनाक अंजाम, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण
साझा करें

लखनऊ: सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक पहचान उस समय खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई, जब इंस्टाग्राम पर परिचित बने युवक ने शादी से इनकार करने पर महिला के 11 वर्षीय बेटे का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 3 और 4 अगस्त 2026 की रात की है। महिला ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम पर परिचित बने युवक ने उस पर लगातार शादी का दबाव बनाया। जब उसने साफ तौर पर इनकार कर दिया तो आरोपी ने फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कुछ ही समय बाद महिला का 11 वर्षीय बेटा अचानक लापता हो गया। महिला ने आशंका जताई कि आरोपी ही उसके बेटे को अपने साथ ले गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़ियांव थाना पुलिस और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस एवं क्राइम टीम ने तुरंत संयुक्त अभियान शुरू किया। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लगातार तलाश अभियान चलाया। आखिरकार करीब छह घंटे के भीतर बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के चुलम्भा गांव से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी अजय यादव उर्फ छन्नू लाल यादव (25) को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह सेंटरिंग का काम करता है और महिला द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज था। इसी वजह से उसने कथित तौर पर बच्चे का अपहरण कर महिला पर दबाव बनाने की योजना बनाई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों और थानों से भी जुटाई जा रही है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी देती है कि सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों में सतर्कता बेहद जरूरी है। पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की ऑनलाइन धमकी, ब्लैकमेल या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम
जाम हटाने पहुंचे मुखिया पति पर फायरिंग, फारबिसगंज में मचा हड़कंप; दो हिरासत में
केस उठाने का दबाव, दो लाख की रंगदारी और धमकी; धरहरा में नीतीश गिरफ्तार
TAGGED:Child KidnappingInstagram CrimeLucknow CrimeLucknow PoliceUttar Pradesh News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा वॉटर फास्ट रांची छात्र आंदोलन: सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा वॉटर फास्ट, संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान
अगली ख़बर पति को छोड़ प्रेमी के साथ दमन गई बिहार की छोटी कुमारी की ट्रॉली बैग में मिली लाश पति को छोड़ प्रेमी के साथ दमन गई बिहार की छोटी कुमारी की ट्रॉली बैग में मिली लाश, हत्या के आरोप में प्रेमी की तलाश तेज

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?