Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: गौतम नर्सिंग कॉलेज बना रणक्षेत्र, छात्र-गार्ड भिड़े, छात्रा का सिर फटा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - गौतम नर्सिंग कॉलेज बना रणक्षेत्र, छात्र-गार्ड भिड़े, छात्रा का सिर फटा

गौतम नर्सिंग कॉलेज बना रणक्षेत्र, छात्र-गार्ड भिड़े, छात्रा का सिर फटा

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 21, 2026 8:44 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 सप्ताह पहले
गौतम नर्सिंग कॉलेज में छात्र और गार्ड के बीच विवाद
साझा करें

रहुई (नालंदा)। भागन बिगहा स्थित गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक संस्थान में शुक्रवार को रिजल्ट को लेकर विरोध जताने पहुंचे छात्र-छात्राओं और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और कॉलेज परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना में एक छात्रा के सिर में चोट लग गई।

बताया गया कि बीएससी 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर में करीब 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के अनुत्तीर्ण होने को लेकर छात्र-छात्राएं संस्थान पहुंचे थे। वे प्रबंधन से मिलकर रिजल्ट से संबंधित अपनी समस्या रखना चाहते थे।

मेन गेट बंद करने पर शुरू हुआ विवाद

छात्र-छात्राओं के अनुसार, वे संस्थान के प्रबंधन से मिलने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान संस्थान का मेन गेट बंद कर दिया गया और उसमें ताला लगा दिया गया। छात्र-छात्राएं अंदर जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसी बीच छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

छात्रा के सिर में लगी चोट

छात्रों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक गार्ड ने हॉकी स्टिक से एक छात्रा की पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। छात्रा के घायल होने के बाद वहां मौजूद अन्य छात्राएं आक्रोशित हो गईं और गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और तेज हो गई। छात्रों का आरोप है कि गार्डों ने भी छात्राओं के साथ मारपीट की और बांस से पिटाई की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बाउंसरों के पहुंचने के बाद बढ़ा हंगामा

छात्रों का आरोप है कि विवाद के दौरान संस्थान के बाउंसर भी मौके पर पहुंच गए और छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने लगे। बाउंसरों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और बिगड़ गई। कैंपस में हंगामा बढ़ने से छात्र-छात्राओं के बीच भी दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद छात्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी देखी गई।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

मौके पर पहुंची पुलिस, चार लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही भागन बिगहा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग कराया और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें कॉलेज कर्मी और बाउंसर शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद घायल छात्रा को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं छात्र-छात्राओं में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

छात्राओं ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद छात्राओं ने संस्थान के सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि रिजल्ट से जुड़ी समस्या को लेकर वे संस्थान प्रबंधन से बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन विवाद के बाद स्थिति हिंसक हो गई। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की जानकारी जुटाई जा रही है।

थाने में आवेदन का इंतजार

भागन बिगहा थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि कॉलेज के करीब 20 छात्र रात करीब नौ बजे तक थाना में आवेदन देने के लिए मौजूद हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस करीब चार लोगों, जिसमें कॉलेज कर्मी और बाउंसर शामिल हैं, को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Nagpur News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नवादा के मुसहरी टोला में शिक्षा की चिंताजनक स्थिति मुसहरी टोला में आजादी के बाद भी शिक्षा की लौ नहीं पहुंची, एक भी व्यक्ति मैट्रिक पास नहीं
अगली ख़बर आज का राशिफल 29 अगस्त 2026 मेष से मीन तक आज का राशिफल 22 अगस्त 2026: इन राशियों के लिए सफलता के संकेत, कुछ को रखना होगा धैर्य

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?