Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: जाम हटाने पहुंचे मुखिया पति पर फायरिंग, फारबिसगंज में मचा हड़कंप; दो हिरासत में
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - जाम हटाने पहुंचे मुखिया पति पर फायरिंग, फारबिसगंज में मचा हड़कंप; दो हिरासत में

जाम हटाने पहुंचे मुखिया पति पर फायरिंग, फारबिसगंज में मचा हड़कंप; दो हिरासत में

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 2, 2026 5:48 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 36 मिनट पहले
फारबिसगंज में मुखिया पति पर फायरिंग के बाद पुलिस जांच
फारबिसगंज में मुखिया पति पर फायरिंग के बाद पुलिस जांच
साझा करें

फारबिसगंज/अररिया: फारबिसगंज के किरकिचिया पंचायत में बुधवार सुबह मुखिया रबीन खातून के पति और कांग्रेस नेता कफिल अंसारी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि सड़क पर लगे जाम को हटाने पहुंचे कफिल अंसारी से विवाद के बाद हथियारबंद युवकों ने उन पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह फारबिसगंज कॉलेज चौक से अमहरा-खवासपुर जाने वाली सड़क पर दो ट्रक एक साथ आ जाने के कारण जाम लग गया था। सड़क संकरी होने के कारण दोनों ट्रकों के खड़े होने से आवागमन प्रभावित हो गया। जाम में कई स्कूल वाहन समेत दूसरे वाहन भी फंस गए थे।

जाम हटाने पहुंचे थे मुखिया पति

जाम की सूचना मिलने के बाद किरकिचिया पंचायत की मुखिया रबीन खातून के पति कफिल अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संकरी सड़क पर एक साथ दो ट्रकों के खड़े होने को लेकर ट्रक चालकों से सवाल किया।

इसी दौरान ट्रक चालकों और कफिल अंसारी के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रक चालकों ने फोन कर तीन युवकों को मौके पर बुला लिया।

तीनों युवक वहां पहुंचे और कफिल अंसारी से बहस करने लगे। इसी दौरान आरोप है कि एक युवक ने पिस्टल निकालकर कफिल अंसारी पर गोली चला दी।

ये भी पढ़े

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा
क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम
पद्मावत के जौहर सीन पर फिर घिरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा; गलत तरीके से फैलाया गया बयान
केस उठाने का दबाव, दो लाख की रंगदारी और धमकी; धरहरा में नीतीश गिरफ्तार

फायरिंग के बाद बाइक से फरार हुए आरोपी

फायरिंग की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ बढ़ती देख तीनों युवक कथित तौर पर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी एसडीपीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष मनोज कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो आरोपित हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस परिस्थिति में हुई और घटना में शामिल सभी आरोपित कौन-कौन हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

TAGGED:अररियाकफिल अंसारीक्राइम न्यूजफारबिसगंजबिहार क्राइमरबीन खातून
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पद्मावत के जौहर सीन पर विवाद के बीच स्वरा भास्कर की सफाई पद्मावत के जौहर सीन पर फिर घिरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा; गलत तरीके से फैलाया गया बयान
अगली ख़बर नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

ये भी पढ़ें

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

फारबिसगंज में मुखिया पति पर फायरिंग के बाद पुलिस जांच

जाम हटाने पहुंचे मुखिया पति पर फायरिंग, फारबिसगंज में मचा हड़कंप; दो हिरासत में

पद्मावत के जौहर सीन पर विवाद के बीच स्वरा भास्कर की सफाई

पद्मावत के जौहर सीन पर फिर घिरीं स्वरा भास्कर, बोलीं- मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा; गलत तरीके से फैलाया गया बयान

मुंगेर के धरहरा में रंगदारी और धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार

केस उठाने का दबाव, दो लाख की रंगदारी और धमकी; धरहरा में नीतीश गिरफ्तार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?