Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध पर 500 मीटर में बढ़ा गंगा का दबाव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध पर 500 मीटर में बढ़ा गंगा का दबाव

राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध पर 500 मीटर में बढ़ा गंगा का दबाव

Last updated: अगस्त 25, 2026 6:48 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 सप्ताह पहले
राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध पर गंगा के तेज दबाव और कटाव का दृश्य
राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध पर गंगा के तेज दबाव और कटाव का दृश्य
साझा करें

खरीक, भागलपुर। राघोपुर-काजीकोरैया जमींदारी बांध पर गंगा का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 500 मीटर के क्षेत्र में गंगा की तेज धारा बांध से टकरा रही है। इसके कारण बांध पर लगातार दबाव बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बांध के कभी भी टूटने की आशंका को देखते हुए आसपास के घरों को खाली कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बांध के क्षतिग्रस्त हिस्से में फिर बढ़ा कटाव

बताया जा रहा है कि जमींदारी बांध का करीब 30 मीटर हिस्सा पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब उसी कटाव स्थल के पास करीब 20 मीटर हिस्से में दोबारा कटाव हुआ है। तेज बहाव के कारण बांध का एक साइड नोज भी ध्वस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त हिस्से के समीप गंगा के पानी में घूर्णन बनने से नदी की मुख्य धारा बैक होकर टूटे तटबंध की ओर आ रही है। पानी की तेज धारा टूटे हुए हिस्से से टकराकर बांध की ओर लौट रही है, जिससे आसपास के हिस्से पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।

कटावरोधी कार्य में जुटा जल संसाधन विभाग

बांध पर बढ़ते खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने कटावरोधी कार्य में तेजी ला दी है। विभागीय अधिकारी और कर्मी मौके पर कैंप कर क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित करने में जुटे हैं। कटाव को रोकने के लिए बचाव एवं कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है।

बांध टूटा तो कई गांवों में पहुंच सकता है पानी

ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का दबाव इसी तरह बढ़ता रहा तो बांध कभी भी पूरी तरह ध्वस्त हो सकता है। यदि जमींदारी बांध पूरी तरह टूटता है तो आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। इससे बड़ी आबादी प्रभावित होने के साथ ही घरों, फसलों और आवागमन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम लगातार बांध की निगरानी कर रही है। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा जा रहा है।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा
TAGGED:Bhagalpur NewsBihar FloodBihar News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर औरंगाबाद में राजेश राम के घर चोरी और CCTV में संदिग्ध बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार को चुनौती दे रहे अपराधी? कांग्रेस अध्यक्ष बोले- बयानबाजी नहीं, कार्रवाई चाहिए
अगली ख़बर जमुई के ललदैया काजवे पुल का धंसा पाया और क्षतिग्रस्त पुल से प्रभावित आवागमन जमुई में ललदैया काजवे पुल क्षतिग्रस्त, धंसा पाया; दक्षिणी क्षेत्र के गांवों का संपर्क प्रभावित

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?