Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: 32 साल में पांचवीं बार बदलेगा भदोही का नाम, चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - उत्तर प्रदेश - 32 साल में पांचवीं बार बदलेगा भदोही का नाम, चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

32 साल में पांचवीं बार बदलेगा भदोही का नाम, चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Last updated: जुलाई 30, 2026 6:56 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 महीना पहले
32 साल में पांचवीं बार बदलेगा भदोही का नाम, चुनाव से पहले योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
साझा करें

भदोही: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नाम बदलने का मुद्दा चर्चा में है। विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने भदोही जिले का नाम दोबारा ‘संत रविदास नगर’ करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में इसकी घोषणा की। इसके साथ ही पिछले 32 वर्षों में यह पांचवीं बार होगा, जब जिले के नाम में बदलाव किया जाएगा।

भदोही सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपने हाथ से बुने जाने वाले मखमली कालीनों के कारण एक अलग पहचान रखता है। यही वजह है कि नाम परिवर्तन के फैसले को लेकर राजनीतिक और कारोबारी हलकों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

दरअसल, 30 जून 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भदोही को वाराणसी से अलग कर उत्तर प्रदेश का 66वां जिला बनाया था। इससे पहले यह वाराणसी जिले की एक तहसील हुआ करता था। लंबे आंदोलन और स्थानीय लोगों की मांग के बाद जिले का गठन हुआ।

इसके बाद नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। वर्ष 1997 में भाजपा-बसपा गठबंधन सरकार ने जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर कर दिया। दो साल बाद 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रामप्रकाश गुप्ता ने निर्यातकों की मांग को देखते हुए इसका नाम संत रविदास नगर भदोही कर दिया, ताकि कालीन उद्योग की वैश्विक पहचान बनी रहे।

फिर 2014 में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले का नाम दोबारा सिर्फ भदोही कर दिया। अब योगी सरकार इसे फिर से संत रविदास नगर नाम देने जा रही है। इस तरह तीन दशक में जिले के नाम में पांचवीं बार बदलाव होने जा रहा है।

ये भी पढ़े

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’
दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट
एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक
पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

फैसले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद ने इसे संत शिरोमणि रविदास के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि महापुरुषों के नाम पर जिले का नाम होना पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है। उनका मानना है कि इससे जिले की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी।

वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग ने सरकार पर नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के सम्मान के लिए उनके नाम पर संस्थान खोले जा सकते हैं, लेकिन कालीन उद्योग की अंतरराष्ट्रीय पहचान ‘भदोही’ नाम से है। ऐसे में नाम बदलने से विदेशों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।

बसपा ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने कहा कि यह वही निर्णय है, जिसे मायावती सरकार ने पहले लागू किया था। उनके अनुसार, संत रविदास सामाजिक न्याय के महान प्रतीक हैं और उनके नाम पर जिले का नाम होना सम्मान की बात है।

अब इस फैसले को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के साथ-साथ कालीन कारोबार और स्थानीय पहचान पर इसके संभावित असर को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा विधानसभा चुनाव की राजनीति में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

TAGGED:BhadohiSant Ravidas NagarUP PoliticsUttar PradeshYogi Adityanath
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर झारखंड में सभी पात्रों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली: CM हेमन्त सोरेन के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्मार्ट ग्रिड के बड़े निर्देश झारखंड में सभी पात्रों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली: CM हेमन्त सोरेन के 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्मार्ट ग्रिड के बड़े निर्देश
अगली ख़बर PM Modi के AI एडिटेड वीडियो मामले में Meta इंडिया हेड पर FIR, हैदराबाद पुलिस ने शुरू की जांच PM Modi के AI एडिटेड वीडियो मामले में Meta इंडिया हेड पर FIR, हैदराबाद पुलिस ने शुरू की जांच

ये भी पढ़ें

नालंदा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में दीदी की रसोई का शुभारंभ

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में 300 छात्र-छात्राओं के लिए शुरू हुई ‘दीदी की रसोई’

दानापुर स्टेशन पर रेलवे का विशेष टिकट जांच अभियान

दानापुर स्टेशन पर गहन टिकट जांच अभियान, 14 ट्रेनों में पकड़े गये 320 बिना टिकट

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर शराब के साथ सीवान में गिरफ्तार

एकमा का शराब तस्कर 375 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ सीवान में धराया, कभी थाने का था निजी वाहन चालक

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन

पटना विश्वविद्यालय में नंदकिशोर नवल स्मृति व्याख्यान-7 का आयोजन, हिंदी कहानी के बदलते स्वरूप पर हुई चर्चा

नालंदा में Preventive Policing के तहत रात में पुलिस पेट्रोलिंग

क्राइम कंट्रोल को लेकर नालंदा में Preventive Policing पर जोर, रात में सड़क पर उतरी पुलिस टीम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?