Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: दिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार आबादी की बढ़ी परेशानी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - दिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार आबादी की बढ़ी परेशानी

दिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार आबादी की बढ़ी परेशानी

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 6, 2026 1:24 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
बांका के बेलहर में लोहागर नदी का बारिश में बहा डायवर्जन
बांका के बेलहर में लोहागर नदी का बारिश में बहा डायवर्जन
साझा करें

बांका: जिले के बेलहर प्रखंड के बहोरना गांव के पास खेसर-जिलानी पथ पर लोहागर नदी का डायवर्जन शनिवार रात फिर पानी के तेज दबाव में बह गया। इससे आसपास के दर्जनों गांवों का आवागमन एक बार फिर प्रभावित हो गया है। खास बात यह है कि विभाग ने दिन में ही डायवर्जन की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद बारिश के पानी ने पूरी व्यवस्था को फिर बिगाड़ दिया।

बताया जाता है कि तीन दिन पहले भी लोहागर नदी का डायवर्जन पानी के तेज बहाव में टूट गया था। इसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग ने नदी का जलस्तर कम होने पर मरम्मत का काम शुरू कराया। शनिवार शाम तक काम पूरा कर लोगों के लिए रास्ता खोल दिया गया था। हालांकि, रात में हुई बारिश और नदी में बढ़े पानी के दबाव के कारण डायवर्जन दोबारा बह गया।

50 हजार से अधिक लोगों की बढ़ी परेशानी

डायवर्जन के दोबारा टूटने से 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। बेलहर और शंभुगंज प्रखंड के दर्जनों गांवों के अलावा फुल्लीडुमर प्रखंड के कई गांवों के लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

डायवर्जन बंद होने के कारण ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के लिए अब करीब 8 से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। इससे रोजमर्रा के काम, बाजार, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी।

Dinman Times ads 728-90

भारी बारिश के बाद बुधवार को पहली बार टूटा था डायवर्जन

दरअसल, बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद लोहागर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। पानी के तेज बहाव के कारण डायवर्जन टूट गया था। इसके चलते बेलहर और शंभुगंज के कई गांवों के साथ फुल्लीडुमर के ग्रामीण इलाकों का संपर्क प्रभावित हुआ था।

ये भी पढ़े

जमुई में नवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी का आरोपित गिरफ्तार
नौकरी की चिंता में घटाई मिर्गी की दवा, ChatGPT देता रहा भरोसा… 31 साल की युवती की मौत के बाद OpenAI पर मुकदमा
‘अब तटस्थ नहीं रह सकतीं’… क्रिस्टीन लागार्ड का बड़ा फैसला, कार्यकाल से 9 महीने पहले छोड़ेंगी ECB की कमान
अनंत सिंह की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद हत्याकांड में बड़ा झटका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डायवर्जन टूटने की समस्या को लेकर खबर सामने आने के बाद विभाग ने नदी का जलस्तर कम होते ही मरम्मत का काम शुरू कराया था। लेकिन दोबारा बारिश होने के कारण एक बार फिर डायवर्जन बह गया।

एक साल पहले टूटा था नदी पर बना पुल

बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले लोहागर नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद लोगों की आवाजाही जारी रखने के लिए लाखों रुपये खर्च कर डायवर्जन का निर्माण कराया गया था।

अब बार-बार डायवर्जन बहने से ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों की मांग है कि अस्थायी व्यवस्था के बजाय नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि हर बारिश में रास्ता बंद होने की स्थिति न बने।

Dinman Times ads 728-90

विभाग ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

डायवर्जन दोबारा बहने की जानकारी के बाद ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से इसे फिर से दुरुस्त करने की बात कही गई है। विभाग का कहना है कि स्थिति अनुकूल होते ही मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों को नदी के बढ़े जलस्तर और टूटे डायवर्जन के कारण अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

TAGGED:Banka NewsBelhar NewsBihar Newsबांका न्यूजबेलहर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सारण के दरियापुर में टूटा मही नदी का तटबंध और गांवों में घुसा बाढ़ का पानी मही नदी का तटबंध रात में टूटा, 20 फीट हिस्से में दरार, दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
अगली ख़बर नालंदा में 41 लोगों पर प्राथमिकी के बाद एसपी से शिकायत करते ग्रामीण सड़क जाम की प्राथमिकी से ग्रामीणों में आक्रोश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

जमुई में साइबर ठगी का आरोपित गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की कार्रवाई

जमुई में नवी मुंबई पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी का आरोपित गिरफ्तार

ChatGPT की सलाह पर मिर्गी की दवा घटाई?

नौकरी की चिंता में घटाई मिर्गी की दवा, ChatGPT देता रहा भरोसा… 31 साल की युवती की मौत के बाद OpenAI पर मुकदमा

क्रिस्टीन लागार्ड

‘अब तटस्थ नहीं रह सकतीं’… क्रिस्टीन लागार्ड का बड़ा फैसला, कार्यकाल से 9 महीने पहले छोड़ेंगी ECB की कमान

Anant Singh

अनंत सिंह की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद हत्याकांड में बड़ा झटका

चुनाव हारते ही ब्राजील से भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, ट्रंप की मदद से पहुंचे अमेरिका

चार कारों का काफिला, गुप्त उड़ान और मियामी में ठिकाना: चुनाव हारते ही ब्राजील छोड़ गए फ्लावियो बोल्सोनारो

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?