Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान पहुंचे बिहारशरीफ, कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान पहुंचे बिहारशरीफ, कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान पहुंचे बिहारशरीफ, कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 10, 2026 7:22 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
बिहारशरीफ में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करते पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान
बिहारशरीफ में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करते पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान
साझा करें

Nalanda news: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी डॉ. असदुल्लाह खान शनिवार को बिहारशरीफ स्थित राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधान परिषद चुनाव, स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं पर चर्चा की।

डॉ. असदुल्लाह खान, जो मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में डीन हैं, ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शिक्षित युवाओं, बेरोजगार स्नातकों और आम मतदाताओं की आवाज सदन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच जाकर संवाद करने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की।

बैठक में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संजय यादव के संदर्भ में भी चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा शिक्षकों के अधिकार, सम्मान और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया।

Dinman Times ads 728-90

नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव में संबंधित मतदाताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षित वर्ग, युवाओं, बेरोजगार स्नातकों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े

पटना में मिठाई दुकानों पर छापेमारी: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त, माखन भोग का लाइसेंस निलंबित
मनियारा के जंगल में माओवादियों का हथियार ठिकाना उजागर, पांच हथियार बरामद
55 टन अवैध कोयला जब्त, सिरिस में हाईवा छोड़ फरार हुआ चालक
साहित्यकार शालिग्राम सिंह ‘अशांत’ का निधन, 24 कृतियों से छोड़ी अमिट छाप

संगठन के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को प्रत्याशियों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे तथा आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक संवाद और जनसंपर्क मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर हैदर आलम, नंदू पासवान, अजय कुमार पांडेय, हरिहरनाथ, विवेकानंद पासवान, उस्मान गनी, इमरान खान, विद्यानंद कुमार, इंजीनियर टीपू, अजीत राज (मीडिया प्रभारी), डॉ. अवधेश कुमार,

Dinman Times ads 728-90

जयराम कुमार, मुकेश कुमार सिंह, शिवनाथ चौधरी, शिशुपाल जी, मोहम्मद इम्तियाज आलम (अधिवक्ता), मोहम्मद आजाद, कन्हैया जी, शंकर यादव, धनंजय पटेल, अनिल चंद्रवंशी, पिंटू यादव, अमन, सुभाष जी, मुहम्मद नजमी इम्तियाज एवं अर्जुन यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

TAGGED:Asadullah KhanBiharsharif NewsCongress NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर Nalanda के अयोध्या नगर में बंद घर में चोरी के बाद टूटा ताला और बिखरा सामान Nalanda News: एक बार फिर से टाउन…. में चोरों का आतंक, घर का ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी उड़ाई
अगली ख़बर Bihar Education News: CM सम्राट चौधरी ने बिहार शिक्षा का रोडमैप बताया Bihar Education News: बिहार में 1 करोड़ बच्चों को मिलेगी स्कूल ड्रेस, 33 हजार शिक्षकों की बहाली की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने बताया शिक्षा का रोडमैप
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अंजान

28 अक्टूबर 1930: गीतकार अंजान का जन्म, जिनके गीतों में बसता था बनारस

बिल गेट्स

28 अक्टूबर 1955: बिल गेट्स का जन्म और कंप्यूटर क्रांति में उनका योगदान

डॉ. जोनास साल्क

28 अक्टूबर 1914: डॉ. जोनास साल्क का जन्म और पोलियो वैक्सीन की ऐतिहासिक खोज

जहांगीर

28 अक्टूबर 1627: मुगल सम्राट जहांगीर का निधन और उनके शासन की विरासत

आज-का-राशिफल-18-अगस्त-2026-सभी-12-राशियां

आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?