Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: छठ महापर्व पर घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों से लहेरी पुलिस की विशेष अपील, थाने को दें पूर्व सूचना
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नालंदा - छठ महापर्व पर घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों से लहेरी पुलिस की विशेष अपील, थाने को दें पूर्व सूचना

छठ महापर्व पर घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों से लहेरी पुलिस की विशेष अपील, थाने को दें पूर्व सूचना

अविनाश पांडेय
Last updated: नवम्बर 7, 2026 5:04 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 16 मिनट पहले
छठ पर घर बंद करने से पहले लहेरी थाने को दें सूचना
छठ पर घर बंद करने से पहले लहेरी थाने को दें सूचना
साझा करें

Nalanda news। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए नालंदा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ पैतृक गांव अथवा दूसरे स्थानों पर जाकर पर्व मनाते हैं। इस दौरान कई घरों में ताला लगा रहता है। ऐसे में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान मखते हुए लहेरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे घर बंद कर कुछ दिनों के लिए बाहर जाने से पहले इसकी सूचना अनिवार्य रूप से लहेरी थाना को दें। लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान अथवा किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से यदि कोई गृहस्वामी अपने घर को बंद कर बाहर जाते हैँं, तो वह अपने घर का पूरा पता और मोबाइल फोन नंबर सहित इसकी जानकारी पहले से थाने को उपलब्ध कराएं। इससे पुलिस को संबंधित क्षेत्र में बंद पड़े मकानों की जानकारी रहेगी और गश्ती के दौरान उन घरों पर विशेष निगरानी रखी जा सकेगी।

घर की सुरक्षा के लिए बरतें सावधानियां

लहेरी थाना पुलिस ने गृहस्वामियों से अपील की है कि घर छोड़कर जाने से पहले कुछ आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। घर के मुख्य दरवाजे, पीछे के दरवाजे और सभी खिड़कियों को अच्छी तरह बंद एवं सुरक्षित कर लें। घर में रखे कीमती आभूषण, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान को यथासंभव किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। इसके साथ ही अपने पड़ोसियों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को घर बंद रहने की जानकारी दें, ताकि वे समय-समय पर घर के आसपास की गतिविधियों पर नजर रख सकें।

पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि घर से बाहर रहने की जानकारी सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर साझा करने से बचें। ऐसा करने से असामाजिक तत्वों को घर खाली होने की जानकारी मिल सकती है। यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि नजर आती है, तो इसकी सूचना बिना देर किए पुलिस को दें।

बंद घरों की निगरानी में मिलेगी पुलिस को मदद

लहेरी थाना पुलिस के अनुसार, बंद घरों की पूर्व सूचना मिलने से पुलिस को अपने गश्ती अभियान को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। संबंधित इलाकों में गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा सकेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करना आसान होगा। इससे चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

Dinman Times ads 728-90

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस के साथ समन्वय और सहयोग बनाए रखें। त्योहार के दौरान केवल पुलिस प्रशासन की सतर्कता ही नहीं, बल्कि आम लोगों की जागरूकता और सावधानी भी बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़े

परोहा गांव में नकली विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 570 लीटर शराब जब्त
गोपालपुर में कथित फर्जी ऑडिट मामले में एमडीएम बीआरपी विकास कुमार पद से हटाए गए, 26 स्कूलों के रिकॉर्ड जांच के दायरे में
बद्री नारायण सिन्हा: बिहार पुलिस के विद्वान आईपीएस अधिकारी, साहित्यकार और जेपी आंदोलन के साक्षी
बक्सर में खड़े पानी टैंकर और मिक्सर मशीन से टकराई कार, यूपी के दो लोगों की मौत; तीन गंभीर

लहेरी थाना पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे छठ महापर्व को हर्षोल्लास, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं तथा अपने घरों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही त्योहार के दौरान सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

TAGGED:Nalanda AdministrationNalanda NewsNalanda PoliceNalanda Police News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा: परोहा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ परोहा गांव में नकली विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 570 लीटर शराब जब्त
अगली ख़बर हिलेरी क्लिंटन 7 नवंबर 2000: बुश-गोर चुनावी विवाद और हिलेरी क्लिंटन की ऐतिहासिक जीत
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

हिलेरी क्लिंटन

7 नवंबर 2000: बुश-गोर चुनावी विवाद और हिलेरी क्लिंटन की ऐतिहासिक जीत

छठ पर घर बंद करने से पहले लहेरी थाने को दें सूचना

छठ महापर्व पर घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों से लहेरी पुलिस की विशेष अपील, थाने को दें पूर्व सूचना

नालंदा: परोहा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

परोहा गांव में नकली विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, 570 लीटर शराब जब्त

सिंगूर में अशोक लेलैंड के निवेश की चर्चा, 20 साल बाद फिर उद्योग और रोजगार की उम्मीद

नैनो के बाद अब सिंगूर में अशोक लेलैंड की आहट? 20 साल बाद फिर उद्योग और रोजगार की उम्मीद

मजदूर हड़ताल

7 नवंबर 1938 की ऐतिहासिक मजदूर हड़ताल: डॉ. आंबेडकर और श्रमिक अधिकारों की लड़ाई

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?