Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक मुक्त
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक मुक्त

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिष्ठान से बाल श्रमिक मुक्त

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 7, 2026 10:27 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
नालंदा में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई
नालंदा में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई
साझा करें

Nalanda News। बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आस्थावां बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की गई। श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग, बिहार के निर्देश पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरारी सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष धावा दल ने आस्थावां थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान आस्थावां बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में एक बाल श्रमिक काम करते हुए पाया गया। धावा दल ने तत्काल बच्चे को मुक्त कराकर सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। इसके बाद विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, बिहारशरीफ, नालंदा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

श्रम अधीक्षक ने बताया….

श्रम अधीक्षक नरेश प्रसाद ने कहा कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरारी सिंह ने आम लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल श्रमिक से काम कराया जाता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग या थाना को दें।

बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत संबंधित नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Dinman Times ads 728-90

अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजगीर अभिषेक कुमार, मुरारी सिंह, आईडिया संस्था के उज्ज्वल कुमार व अश्विनी कुमार, प्रयास संस्था के शैलेंद्र प्रसाद तथा आस्थावां थाना के पुलिस बल शामिल रहे। श्रम विभाग ने कहा कि बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

ये भी पढ़े

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, 4,655 वोटों से दर्ज किया कब्जा
जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला अधजला नरमुंड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

यह भी पढ़ें…..

बाल श्रम (Child Labour) ऐसा काम है जो बच्चों के बचपन, उनकी क्षमता और उनके सम्मान को छीनता है तथा उनके शारीरिक व मानसिक विकास को नुकसान पहुंचाता है। यह शिक्षा के अधिकार में बाधा डालता है।

बाल श्रम क्या है?

• परिभाषा: यूनिसेफ के अनुसार, जो काम बच्चों की उम्र के हिसाब से बहुत भारी होते हैं या जो उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए खतरनाक होते हैं, उन्हें बाल श्रम कहा जाता है।

• आयु सीमा: भारत के कानून के तहत 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी कारखाने, खदान या जोखिम भरे काम में मजदूरी करवाना कानूनी अपराध है।

Dinman Times ads 728-90

• घरेलू और आर्थिक काम:

पढ़ाई छोड़कर बच्चों को लंबे समय तक आर्थिक गतिविधियों या घरेलू कामों में उलझाना भी बाल श्रम के दायरे में आता है।

बाल श्रम को कैसे रोका जा सकता है?

• कड़े कानून का पालन: बाल श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम और संविधान के अनुच्छेद 24 का सख्ती से पालन हो। बच्चों से काम कराने वाले नियोक्ताओं को जेल और भारी जुर्माना हो।

• मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) के तहत 6 से 14 वर्ष तक के हर बच्चे को स्कूल भेजना सुनिश्चित किया जाए।

Dinman Times ads 728-90

• गरीबी का उन्मूलन: गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा दी जाए ताकि मजबूरी में बच्चों को काम पर न भेजना पड़े।

• जागरूकता बढ़ाना: समाज और समुदायों को एकजुट कर बाल श्रम के खिलाफ माहौल बनाया जाए।

• हेल्पलाइन का उपयोग: बाल मजदूरी की सूचना मिलने पर तुरंत टोल-फ्री नंबर 1098 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जाए।

TAGGED:आस्थावांनालंदाबाल श्रमबाल श्रमिकश्रम विभाग
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा दुर्गा पूजा पंडाल अग्नि सुरक्षा जांच दुर्गा पूजा पंडालों की अग्नि सुरक्षा जांच तेज, 70 से अधिक पंडालों का निरीक्षण
अगली ख़बर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन झारखंड CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मुंगेर में छह किलो चांदी की दिनदहाड़े लूट

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना

छपरा POCSO मामले में दोषी को 20 साल की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की चौथी जीत

पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, 4,655 वोटों से दर्ज किया कब्जा

जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला नरमुंड

जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला अधजला नरमुंड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

बिहार के कलाकारों को मंच देना प्राथमिकता: प्रमोद कुमार

बिहार के कलाकारों को नियमित मंच और नई प्रतिभाओं को अवसर देना प्राथमिकता: डॉ. प्रमोद कुमार

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?