Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ ने पार किए 100 मिलियन व्यूज, निरहुआ-काजल की जोड़ी ने रचा नया रिकॉर्ड
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - मनोरंजन - ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ ने पार किए 100 मिलियन व्यूज, निरहुआ-काजल की जोड़ी ने रचा नया रिकॉर्ड

‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ ने पार किए 100 मिलियन व्यूज, निरहुआ-काजल की जोड़ी ने रचा नया रिकॉर्ड

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 1, 2026 10:28 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
Nirahua - काजल राघवानी का गाना 100 मिलियन पार
Nirahua - काजल राघवानी का गाना 100 मिलियन पार
साझा करें

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव ‘Nirahua’ और अभिनेत्री काजल राघवानी की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का चर्चित भोजपुरी गीत ‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था।

गाने के 100 मिलियन व्यूज पार करने के साथ ही यह भोजपुरी संगीत के चर्चित 100 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि को गाने से जुड़े कलाकारों और टीम के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।

निरहुआ-काजल की जोड़ी को फिर मिला दर्शकों का प्यार

‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ में निरहुआ और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलती है। गाने में दोनों कलाकारों का देसी अंदाज, चुलबुली नोक-झोंक और रोमांटिक अंदाज नजर आता है।

गाने को भोजपुरी की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके बोल प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’ ने लिखे हैं और संगीत राजेश-रजनीश ने तैयार किया है।

काजल राघवानी के अभिनय और निरहुआ के पारंपरिक भोजपुरी अंदाज ने इस गीत को अलग पहचान दी। यही वजह है कि रिलीज के बाद भी यह गाना लंबे समय तक दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखने में सफल रहा।

ये भी पढ़े

Lock Upp में फिर लगेगा ताला! Farah Khan और Riteish Deshmukh की जोड़ी लौटेगी, Netflix ने किया नए सीजन का ऐलान
‘हनुमान अंश’: जब एक संत की कहानी ने बॉक्स ऑफिस से आगे जाकर दिलों को छुआ
Paris Fashion Week 2026: ऐश्वर्या राय ने Eiffel Tower के सामने बिखेरा जलवा, Kendall-Simone संग थिरकीं, Celine Dion को लगाया गले
राष्ट्रीय पुरस्कार के बाद गुजरात पहुंचे ममूटी, तिलक लगाने पर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद; फिल्ममेकर बोले— ‘आलोचक कुएं के मेंढक हैं’

‘पटना से पाकिस्तान’ का है लोकप्रिय गीत

‘दबे पांव आइहा नजरिया बचाके’ भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ का गीत है। फिल्म के निर्माता अनंजय रघुराज हैं, जबकि इसका निर्देशन संतोष मिश्रा ने किया है। गीत के वीडियो में दिनेशलाल यादव निरहुआ और काजल राघवानी नजर आते हैं। गाने के अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

इस गीत की सफलता के साथ एक बार फिर यह बात सामने आई है कि पुराने भोजपुरी गाने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने रह सकते हैं।

रत्नाकर कुमार ने टीम को दी बधाई

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने गाने के 100 मिलियन व्यूज पूरे होने पर खुशी जताई। उन्होंने निरहुआ और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों से मिलने वाले प्यार का उल्लेख करते हुए इस उपलब्धि के लिए गीत से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम को बधाई दी।

निरहुआ और काजल राघवानी ने जताया आभार

गाने की सफलता पर दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ ने दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने खास तौर पर कल्पना पटवारी की आवाज की सराहना करते हुए कहा कि गाने को दर्शकों से मिला प्यार उनके लिए खुशी की बात है।

वहीं काजल राघवानी ने भी दर्शकों, प्रशंसकों और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गाने को मिले प्यार से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा है।

TAGGED:Dinesh Lal YadavKajal RaghwaniNirahua
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Nalanda News: मंडल कारा बिहारशरीफ का सचिव ने किया निरीक्षण मंडल कारा बिहारशरीफ का सचिव ने किया निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश
अगली ख़बर Arwal, रिश्वत के पैसे के साथ राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान गिरफ्तार अरवल में विजिलेंस की कार्रवाई, रिश्वत के पैसे के साथ राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Aurangabad News: जीटी रोड पर टायर देखने उतरे चालक को कंटेनर ने रौंदा

औरंगाबाद में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, टायर देखने उतरे ट्रक चालक को कंटेनर ने रौंदा

Khagaria School Accident: जर्जर सीढ़ी ने ली छात्रा की जान

खगड़िया स्कूल हादसा: जिस जर्जर सीढ़ी ने ली छात्रा की जान, उसके खतरनाक होने की पहले ही दी गई थी सूचना

Arwal News: 16 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

अरवल में 16 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, जमीन की मापी सुधारने का आरोप

Delhi Weather: दिल्ली में थमेगी बारिश, दक्षिण और पूर्वोत्तर में बरसेंगे बादल

दिल्ली में थमेगी बारिश, दक्षिण-पूरब में फिर बरसेंगे बादल; 6 अक्टूबर तक मौसम का ये है अपडेट

मार्कंडेय पुराण के अनुसार बेटियों के पिंडदान और श्राद्ध अधिकार की जानकारी

क्या केवल बेटों को ही है श्राद्ध का अधिकार? जानिए मार्कंडेय पुराण का वह नियम जो बेटियों को भी देता है पिंडदान का हक!

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?