Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: Asian Games 2026 – सातवां दिन – सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर, शूटिंग में भी रजत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - Asian Games 2026 – सातवां दिन – सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर, शूटिंग में भी रजत

Live Updates

Asian Games 2026 – सातवां दिन – सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर, शूटिंग में भी रजत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 26, 2026 7:53 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय धावक सावन बरवाल
साझा करें
8Posts
Auto Updates

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार, 26 सितंबर को भारत की झोली में तीन पदक आए। एथलेटिक्स में सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम ने भी रजत पदक अपने नाम किया। स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।

🏅 एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब तक के मेडलवीर

क्र.सं.खिलाड़ी / टीमइवेंटखेलमेडल
1इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोदविमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीमनिशानेबाजी🥈 सिल्वर
2इलावेनिल वलारिवनविमेंस 10 मीटर एयर राइफलनिशानेबाजी🥈 सिल्वर
3रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश मानेमेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीमनिशानेबाजी🥈 सिल्वर
4सुचिका तरियालविमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्राMMA🥉 ब्रॉन्ज
5रुद्रांक्ष पाटिलमेन्स 10 मीटर एयर राइफलनिशानेबाजी🥉 ब्रॉन्ज
6हिमांशु ढिल्लोंमेन्स 10 मीटर एयर राइफलनिशानेबाजी🥈 सिल्वर
7भारतीय महिला क्रिकेट टीमविमेंस क्रिकेटक्रिकेट🥇 गोल्ड
8राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवालविमेंस स्कीट टीमनिशानेबाजी🥉 ब्रॉन्ज
9अनंतजीत सिंह नरुका, मेराज अहमद खान और भवतेघ गिलमेन्स स्कीट टीमनिशानेबाजी🥉 ब्रॉन्ज
10जय मीणामेन्स सिंगल्स सॉफ्ट टेनिससॉफ्ट टेनिस🥉 ब्रॉन्ज
11मीराबाई चानूविमेंस 49 किग्रावेटलिफ्टिंग🥈 सिल्वर
12भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीममेन्स टीम बैडमिंटनबैडमिंटन🥉 ब्रॉन्ज
13सतनाम सिंह, सलमान खानमेन्स डबल स्कल्सरोइंग🥉 ब्रॉन्ज
14रोशिबिना देवी नाओरेमविमेंस 60 किग्रावुशू🥈 सिल्वर
15अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज धालीवालमिक्स्ड स्कीट टीमनिशानेबाजी🥉 ब्रॉन्ज
16सीमाविमेंस 10,000 मीटर रेसएथलेटिक्स🥉 ब्रॉन्ज
17मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीममिक्स्ड 4×400 मीटर रिलेएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
18ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमारमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीमनिशानेबाजी🥈 सिल्वर
19कमलजीत और सुरुचि सिंह10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीमनिशानेबाजी🥇 गोल्ड
20दीया चिताले और मानुष शाहमिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिसटेबल टेनिस🥉 ब्रॉन्ज
21मनप्रीत कौरविमेंस शॉट पुटएथलेटिक्स🥉 ब्रॉन्ज
22गुलवीर सिंहमेन्स 10,000 मीटर रेसएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
23बरानिका एलंगोवनविमेंस पोल वॉल्टएथलेटिक्स🥉 ब्रॉन्ज
24सावन बरवालमेन्स मैराथनएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
25तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा विनोदविमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीमनिशानेबाजी🥈 सिल्वर
26जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमारमिक्स्ड डबल्स स्क्वैशस्क्वैश🥉 ब्रॉन्ज
27भारतीय महिला कबड्डी टीमविमेंस कबड्डीकबड्डी🥇 गोल्ड
28भारतीय पुरुष कबड्डी टीममेन्स कबड्डीकबड्डी🥇 गोल्ड
29तजिंदरपाल सिंह तूरशॉट पुटएथलेटिक्स🥈 सिल्वर
30प्राची चौधरीमहिलाओं की 400 मीटर स्पर्धाएथलेटिक्स🥉 ब्रॉन्ज
37 min agoसितम्बर 26, 2026 7:51 अपराह्न

पीएम मोदी ने जोशना और वेलावन को दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय जोड़ी जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

जोशना और वेलावन ने सेमीफाइनल में हांगकांग की ली का यी और टैंग मिंग होंग के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला। भारतीय जोड़ी को 10-11, 11-2, 10-11 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

39 min agoसितम्बर 26, 2026 7:48 अपराह्न

1500 मीटर फाइनल में पारुल चौधरी चौथे, पूजा छठे स्थान पर

महिलाओं की 1500 मीटर फाइनल रेस में भारत की पारुल चौधरी और पूजा पदक जीतने से चूक गईं। पारुल आखिरी लैप तक पदक की दौड़ में बनी हुई थीं, लेकिन रेस के अंतिम चरण में वह पीछे रह गईं और चौथे स्थान पर रहीं।

वहीं, पूजा ने छठा स्थान हासिल किया। बहरीन की नेली कोरिर ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि चुनहुई ली दूसरे स्थान पर रहीं।

2 hr 46 min agoसितम्बर 26, 2026 6:41 अपराह्न

प्राची चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से अच्छी खबर सामने आई है। प्राची चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। प्राची ने फाइनल रेस में 53.21 सेकंड का समय दर्ज किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाया।

प्राची के इस प्रदर्शन के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या में एक और इजाफा हुआ है।

2 hr 50 min agoसितम्बर 26, 2026 6:37 अपराह्न

तजिंदरपाल सिंह तूर ने जीता सिल्वर, भारत की झोली में एक और पदक

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से बड़ी खबर सामने आई है। पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में तजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। तूर ने अपने पांचवें प्रयास में 20.64 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

ईरान के मोहम्मदरेजा तैयबीसे ने 20.81 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। तजिंदरपाल सिंह तूर का यह एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक है। इससे पहले वह 2018 जकार्ता और 2022 हांगझोउ में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

2 hr 53 min agoसितम्बर 26, 2026 6:34 अपराह्न

अनिमेष कुजूर 200 मीटर के फाइनल में पहुंचे

भारत के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में कुजूर ने 20.81 सेकंड का समय निकालकर अपनी रेस में दूसरा स्थान हासिल किया।

थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 20.10 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड के साथ सेमीफाइनल जीता। कुजूर अब एशियन गेम्स 2026 में 200 मीटर के पदक मुकाबले में उतरेंगे।

3 hr 55 min agoसितम्बर 26, 2026 5:33 अपराह्न

1500 मीटर फाइनल में पहुंचे गुलवीर सिंह और यूनूस शाह

एथलेटिक्स की पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में भारत के गुलवीर सिंह और यूनूस शाह ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

गुलवीर सिंह ने अपनी हीट में तीसरा स्थान हासिल करते हुए 3:45.79 का समय निकाला। वहीं यूनूस शाह अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 3:45.77 का समय दर्ज किया।

दोनों भारतीय धावक अब 28 सितंबर को होने वाले 1500 मीटर फाइनल में उतरेंगे।

3 hr 55 min agoसितम्बर 26, 2026 5:33 अपराह्न

एथलेटिक्स में भारत की पदक उम्मीदें बढ़ीं

शाम के सत्र में एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं। शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर के सिल्वर के बाद अनिमेष कुजूर के 200 मीटर फाइनल में पहुंचने और गुलवीर सिंह व यूनूस शाह के 1500 मीटर फाइनल में जगह बनाने से भारत की एथलेटिक्स अभियान में आगे की पदक उम्मीदें बनी हुई हैं।

6 hr 56 min agoसितम्बर 26, 2026 2:32 अपराह्न

भारत ने कबड्डी में जीता गोल्ड, पदकों की संख्या 27 हुई

भारत की महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत के खाते में अब 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज समेत कुल 27 पदक हो गए हैं।

TAGGED:एशियन गेम्स 2026
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार शरीफ में वोकल फॉर लोकल अभियान के दौरान डॉ. प्रीती शेखर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : डॉ. प्रीती शेखर
अगली ख़बर गुमला के पालकोट में नाबालिग बच्ची से अपराध के मामले की जांच 13 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, पिता की शिकायत पर FIR: गुमला में 4-5 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; गंभीर हालत में RIMS में इलाज

ये भी पढ़ें

बाणसागर से सोन नदी में 2.65 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद इंद्रपुरी बराज

बाणसागर से सोन नदी में 2.65 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जलस्तर बढ़ने की आशंका

कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड में सुब्रत और शालू से जुड़ी पुलिस जांच

कानपुर विनीत मिनोचा हत्याकांड: जिस बहू को दुनिया कोसती रही, वो निकली निर्दोष; पति ने पिता की हत्या का रचा था मास्टरमाइंड प्लान

कल्याणबिगहा मोड़ पर बारिश के पानी से भरा सड़क का गड्ढा

कल्याणबिगहा मोड़ पर सड़क का गड्ढा बना हादसे का खतरा, बारिश के पानी से लबालब

नालंदा में जन-सुनवाई में 29 फरियादियों की समस्याएं

जन-सुनवाई में डीएम ने 29 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश

ढिबरा मोड़ पर ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी

ढिबरा मोड़ पर ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 37 पुड़िया और नकदी बरामद

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?