Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: विशेष अभियान में बिहार शरीफ से एक बाल श्रमिक विमुक्त
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - विशेष अभियान में बिहार शरीफ से एक बाल श्रमिक विमुक्त

विशेष अभियान में बिहार शरीफ से एक बाल श्रमिक विमुक्त

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 26, 2026 6:06 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
बिहार शरीफ में बाल श्रम के खिलाफ अभियान के दौरान श्रम विभाग की कार्रवाई
साझा करें

Nalanda news। श्रम संसाधन एवं प्रवासी कल्याण विभाग, बिहार के निर्देश पर बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार शरीफ प्रखंड में श्रम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाल श्रमिक को विमुक्त कराया।

किसान कॉलेज रोड और सोहसराय में चला जांच अभियान

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिहार शरीफ सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष धावा दल ने किसान कॉलेज रोड, सोहसराय एवं सोहसराय थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सोहसराय क्षेत्र के एक प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को काम करते हुए पाया गया, जिसे टीम ने विमुक्त कराया।

बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया

विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति, बिहार शरीफ, नालंदा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहीं, बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत संबंधित नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बाल श्रम के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

श्रम अधीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ यह अभियान नालंदा जिले में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धावा दल में ये अधिकारी और जवान रहे शामिल

धावा दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिहार शरीफ सतीश कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहुई सुमित कुमार, आईडिया संस्था नालंदा के अश्विनी कुमार तथा सोहसराय थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे।

ये भी पढ़े

‘Murrah Man of India’ डॉ. इंद्रजीत सिंह का AGRI100 सूची में चयन, बिहार के लिए गौरव का अवसर
त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
लखीसराय में खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, चालक की मौत; कई यात्री गंभीर

श्रम विभाग ने आम लोगों से की अपील

श्रम विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रमिक कार्य करते दिखाई दें तो तत्काल संबंधित विभाग या नजदीकी थाने को इसकी सूचना दें, ताकि बच्चों को श्रम से मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराया जा सके।

ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा के बिहार शरीफ में भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
अगली ख़बर बिहार शरीफ में वोकल फॉर लोकल अभियान के दौरान डॉ. प्रीती शेखर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : डॉ. प्रीती शेखर

ये भी पढ़ें

डॉ. इंद्रजीत सिंह AGRI100 Agriculture Leadership List 2026

‘Murrah Man of India’ डॉ. इंद्रजीत सिंह का AGRI100 सूची में चयन, बिहार के लिए गौरव का अवसर

नालंदा में त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस की सुरक्षा समीक्षा

त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट, आईजी ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

गुमला के पालकोट में नाबालिग बच्ची से अपराध के मामले की जांच

13 साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोप, पिता की शिकायत पर FIR: गुमला में 4-5 युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; गंभीर हालत में RIMS में इलाज

एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय धावक सावन बरवाल

Asian Games 2026 – सातवां दिन – सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर, शूटिंग में भी रजत

बिहार शरीफ में वोकल फॉर लोकल अभियान के दौरान डॉ. प्रीती शेखर

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : डॉ. प्रीती शेखर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?