Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: जमुई छेड़खानी प्रकरण पर सवालों से बचती नजर आईं मंत्री रमा निषाद, आंगनबाड़ी कार्यक्रम को लेकर की बैठक
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राजनीति - जमुई छेड़खानी प्रकरण पर सवालों से बचती नजर आईं मंत्री रमा निषाद, आंगनबाड़ी कार्यक्रम को लेकर की बैठक

जमुई छेड़खानी प्रकरण पर सवालों से बचती नजर आईं मंत्री रमा निषाद, आंगनबाड़ी कार्यक्रम को लेकर की बैठक

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 25, 2026 8:22 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
जमुई छेड़खानी प्रकरण पर मंत्री की चुप्पी
साझा करें

संवाद सहयोगी, जमुई। बिहार सरकार की पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद शुक्रवार को जमुई पहुंचीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे जिले के चर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी प्रकरण को लेकर सवाल किए। पत्रकारों ने मामले में पुलिस कार्रवाई, आरोपितों की गिरफ्तारी और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर मंत्री से उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उन्होंने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे निकल गईं।

मड़वा पहाड़ प्रकरण पर नहीं दिया जवाब

पत्रकारों ने मंत्री से मड़वा पहाड़ की घटना के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और मामले में अब तक की प्रगति को लेकर सवाल किया। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर भी प्रतिक्रिया मांगी गई। सवाल पूछे जाने के दौरान मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

मड़वा पहाड़ मामले को लेकर जमुई में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्षी दलों ने मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस कार्रवाई और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

मंत्री रमा निषाद ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए कुल 13 थीम निर्धारित की गई हैं। इनमें प्रमुख थीम ‘आंगन का मिलनोत्सव’ है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देना है।

ये भी पढ़े

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, श्रद्धालुओं के स्वागत पर जोर, विष्णुपद कॉरिडोर पर 3500 करोड़ का प्लान
बिहारशरीफ में RJD का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
नालंदा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, प्रदेश महामंत्री ने गिनाए अंत्योदय के विचार
जहानाबाद में दिवंगत जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

प्रशासनिक पदाधिकारियों और एनडीए नेताओं के साथ बैठक

मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों और एनडीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई तथा संबंधित लोगों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ‘आंगन का मिलनोत्सव’ के जरिए इन योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

TAGGED:Jamui
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जमुई में मारपीट के बाद युवक की मौत और सड़क जाम मारपीट में घायल मुन्ना यादव की पटना में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम
अगली ख़बर गोविंदा कोमल रानी के साथ और सुनीता आहूजा का बयान गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल के साथ दिखे, सुनीता बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, धोखा ही देते हैं

ये भी पढ़ें

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बिहार का डंका, बेगूसराय को राष्ट्रीय सम्मान, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में बना Best Performing Model District

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, श्रद्धालुओं के स्वागत पर जोर, विष्णुपद कॉरिडोर पर 3500 करोड़ का प्लान

पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, श्रद्धालुओं के स्वागत पर जोर, विष्णुपद कॉरिडोर पर 3500 करोड़ का प्लान

गोविंदा कोमल रानी के साथ और सुनीता आहूजा का बयान

गोविंदा रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल के साथ दिखे, सुनीता बोलीं- इंसानों को जितना प्यार करो, धोखा ही देते हैं

जमुई छेड़खानी प्रकरण पर मंत्री की चुप्पी

जमुई छेड़खानी प्रकरण पर सवालों से बचती नजर आईं मंत्री रमा निषाद, आंगनबाड़ी कार्यक्रम को लेकर की बैठक

जमुई में मारपीट के बाद युवक की मौत और सड़क जाम

मारपीट में घायल मुन्ना यादव की पटना में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?