Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अररिया में दर्दनाक हादसा: घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही धार में डूबकर मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अररिया में दर्दनाक हादसा: घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही धार में डूबकर मौत

अररिया में दर्दनाक हादसा: घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही धार में डूबकर मौत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 25, 2026 12:53 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
अररिया में बलुआही धार में डूबने से दो महिलाओं की मौत,
अररिया में बलुआही धार में डूबने से दो महिलाओं की मौत,
साझा करें

अररिया | फुलकाहा | बिहार

बिहार के अररिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर वार्ड संख्या 13 में खेत में घास काटने जा रही महिलाएं बलुआही धार पार कर रही थीं। इसी दौरान पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण दो महिलाएं डूब गईं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

धार पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आधे दर्जन महिलाएं घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थीं। रास्ते में पड़ने वाली बलुआही धार को पार करते समय दो महिलाएं गहरे पानी में डूब गईं। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान, गांव में पसरा मातम

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान अमरोली वार्ड संख्या 13 निवासी 30 वर्षीय अर्चना देवी, पत्नी कुंदन यादव, और इसी वार्ड की 35 वर्षीय अड़हुल देवी, पत्नी अरुण यादव के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े

खराब मौसम के कारण रेलवे भर्ती की PET स्थगित, 2,027 अभ्यर्थियों की परीक्षा टली
भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन
मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज, पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दस्तावेज खंगाल रही विजिलेंस टीम
भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, सड़क पर उतरे ग्रामीण

दो महिलाओं की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम की प्रक्रियाघटना की सूचना मिलने के बाद फुलकाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

चचरी पुल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगीस्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बलुआही धार पर हर साल अस्थायी चचरी पुल बनाया जाता था, जिससे लोगों को धार पार करने में सहूलियत होती थी। हालांकि, इस बार समय के अभाव में चचरी पुल नहीं बनाया जा सका।

ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर स्थायी पुल निर्माण की मांग सांसद और विधायक से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि यहां पुल होता, तो शायद इस हादसे को टाला जा सकता था।फिलहाल, दो महिलाओं की मौत के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ नदी-धार पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

TAGGED:Araria NewsAraria News TodayBihar News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच, मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज, पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दस्तावेज खंगाल रही विजिलेंस टीम
अगली ख़बर भुज से बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन

ये भी पढ़ें

रेलवे PET 2026 स्थगित, 2,027 अभ्यर्थियों की परीक्षा टली

खराब मौसम के कारण रेलवे भर्ती की PET स्थगित, 2,027 अभ्यर्थियों की परीक्षा टली

भुज से बरौनी के बीच चलने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

भुज-बरौनी के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन होगा परिचालन

अररिया में बलुआही धार में डूबने से दो महिलाओं की मौत,

अररिया में दर्दनाक हादसा: घास काटने जा रही दो महिलाओं की बलुआही धार में डूबकर मौत

मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच,

मगध विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज, पूर्व कुलपति के कार्यकाल के दस्तावेज खंगाल रही विजिलेंस टीम

भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित,

भोजपुर में मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, सड़क पर उतरे ग्रामीण

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?