Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: मुंगेर में छात्र की गोली मारकर हत्या, अफसर बनने का सपना अधूरा; ई-रिक्शा चालक पिता का रो-रोकर बुरा हाल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - मुंगेर में छात्र की गोली मारकर हत्या, अफसर बनने का सपना अधूरा; ई-रिक्शा चालक पिता का रो-रोकर बुरा हाल

मुंगेर में छात्र की गोली मारकर हत्या, अफसर बनने का सपना अधूरा; ई-रिक्शा चालक पिता का रो-रोकर बुरा हाल

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 19, 2026 6:35 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 7 घंटे पहले
मुंगेर में छात्र इशांत कुमार की गोली मारकर हत्या
मुंगेर में छात्र इशांत कुमार की गोली मारकर हत्या
साझा करें

Munger News: जिस बेटे के बेहतर भविष्य के लिए पिता दिन-रात ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे, उसी बेटे की गोली लगने से मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। मुंगेर के नौलखा निवासी इशांत कुमार टाउन उच्च विद्यालय में पढ़ता था।

परिवार के मुताबिक इशांत पढ़ाई कर आगे चलकर अफसर बनना चाहता था और उसके पिता चंदन कुमार भी बेटे को अफसर बनाने का सपना देखते थे।

शनिवार को इशांत रोज की तरह स्कूल गया था। परिवार को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों बाद घर में मातम छा जाएगा।

स्कूल से लौटने के बाद इशांत के दोस्त ऋतुराज ने बताया कि निरंजन कुमार और आयुष कुमार ने उसे बिजली कार्यालय के पास बुलाया था। परिवार का आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद विवाद के दौरान निरंजन ने इशांत की कनपटी में गोली मार दी।

गोली लगते ही इशांत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोस्तों ने उसे तत्काल एक निजी क्लीनिक पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री
डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से तीन देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद
पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल

इशांत तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में बेटे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा होती थी, वहां अब मातम पसरा है।

ई-रिक्शा चलाकर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे पिता

इशांत के पिता चंदन कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के बावजूद उनका पूरा प्रयास रहता था कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। परिवार के अनुसार, चंदन अपने बेटे को पढ़ाकर उसे एक दिन अफसर बनते देखना चाहते थे।

इशांत की मौत के बाद पिता का यह सपना अधूरा रह गया। घर में उसकी किताबें और पढ़ाई से जुड़ी चीजें मौजूद हैं, लेकिन अब उन्हें इस्तेमाल करने वाला बेटा नहीं रहा। मां, पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

दो महीने पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

परिजनों के अनुसार, करीब दो महीने पहले इशांत और उसकी बहन हसरगंज के लाल का चौक के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में निरंजन कुमार और आयुष कुमार द्वारा उसकी बहन से छेड़खानी की जाती थी।

परिजनों के मुताबिक विरोध के बाद बच्चों का ट्यूशन जाना बंद करा दिया गया था। परिवार का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर इशांत को शनिवार को बातचीत या समझौते के नाम पर बुलाया गया था। हालांकि, बातचीत आगे बढ़ने से पहले ही गोली चलने की बात सामने आई।

इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और घटना के पीछे वास्तविक कारण तथा आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की गई थी। डॉ. आशीष, डॉ. आशीष-टू और डॉ. रूपेश कुमार की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस अब गोली चलने की वजह, आरोपितों की भूमिका और करीब दो महीने पुराने विवाद समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

TAGGED:Ishant KumarMunger CrimeMunger NewsStudent Murder
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर अमरपुर में गणेश महोत्सव की मटका फोड़ प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि को लेकर विवाद अमरपुर में मटका फोड़ प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार राशि पर विवाद, 51 हजार की जगह 21 हजार देने पर टीम ने ठुकराया इनाम
अगली ख़बर रोहतास के अभिषेक आनंद जापान क्रिकेट टीम IIT की पढ़ाई से जापान की नेशनल क्रिकेट टीम तक, रोहतास के अभिषेक आनंद की कहानी है जुनून की मिसाल

ये भी पढ़ें

BJP Green Transformation में भारत की सोलर एनर्जी, जंगल और वाइल्डलाइफ की तस्वीर

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां

पीके महानंदिया की भारत से स्वीडन तक साइकिल यात्रा और प्रेम कहानी

प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर

PLFS 2025 में 250 जिलों के युवाओं की NEET स्थिति

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में

बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

नालंदा डीएम उदिता सिंह छात्राओं से संवाद करती हुईं

डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?