Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बिहारशरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का भव्य आगाज, काजल राघवानी ने किया नए स्टोर का उद्घाटन
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - बिहारशरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का भव्य आगाज, काजल राघवानी ने किया नए स्टोर का उद्घाटन

बिहारशरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स का भव्य आगाज, काजल राघवानी ने किया नए स्टोर का उद्घाटन

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 19, 2026 6:23 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 7 घंटे पहले
बिहारशरीफ में Senco Gold and Diamonds नए स्टोर का उद्घाटन काजल राघवानी
बिहारशरीफ में Senco Gold and Diamonds नए स्टोर का उद्घाटन काजल राघवानी
साझा करें

बिहारशरीफ: नवरात्रि, दीपावली और छठ के त्योहारी मौसम के बीच सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने बिहारशरीफ में अपने नए फ्रेंचाइज़ी स्टोर की शुरुआत की। आनंद मार्ग, भैंसासुर स्थित सरकारी बस स्टैंड के पीछे करीब 3,570 वर्गफुट में फैले स्टोर का उद्घाटन भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक और उनके प्रशंसक मौजूद रहे।

स्टोर में सोने और हीरे के आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसमें ब्राइडल ज्वेलरी, आकर्षक डायमंड ज्वेलरी के साथ रोजाना पहनने के लिए हल्के और आधुनिक डिजाइनों की श्रृंखला शामिल है।

ग्राहकों की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टोर को आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है।

उद्घाटन के दौरान काजल राघवानी ने ग्राहकों और प्रशंसकों से बातचीत की तथा बिहारशरीफ में सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के नए स्टोर की शुरुआत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने शोरूम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुवंकर सेन ने कहा कि बिहार कंपनी के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण बाजार रहा है।

ये भी पढ़े

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री
डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर
बखरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से तीन देसी कट्टा व 10 कारतूस बरामद
पोआरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, आठ लोग घायल

बिहारशरीफ में नया स्टोर क्षेत्र के ग्राहकों तक कंपनी की कारीगरी और भरोसे को पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी आने वाले वर्षों में नालंदा के ग्राहकों के उत्सवों और जीवन के यादगार पलों का हिस्सा बनना चाहती है।

वहीं, बिहारशरीफ स्टोर के डायरेक्टर संजीत कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ में नया स्टोर शुरू करना उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। नालंदा और आसपास के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सोने और हीरे के आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी।

कंपनी का प्रयास गुणवत्ता, भरोसे, आधुनिक डिजाइन और बेहतर ग्राहक सेवा के साथ ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अनुभव देना है।

स्टोर में त्योहारी खरीदारी, उपहार, शादी और अन्य विशेष अवसरों के लिए विभिन्न डिजाइन और श्रेणियों के आभूषण उपलब्ध हैं।

TAGGED:Biharsharif NewsKajal RaghwaniNalanda NewsSenco Gold
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर राघोपुर में बाढ़ राहत सूची सार्वजनिक करने की मांग को लेकर युवाओं की भूख हड़ताल राघोपुर में बाढ़ राहत की सूची सार्वजनिक करने की मांग, युवाओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
अगली ख़बर अमरपुर में गणेश महोत्सव की मटका फोड़ प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि को लेकर विवाद अमरपुर में मटका फोड़ प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार राशि पर विवाद, 51 हजार की जगह 21 हजार देने पर टीम ने ठुकराया इनाम

ये भी पढ़ें

BJP Green Transformation में भारत की सोलर एनर्जी, जंगल और वाइल्डलाइफ की तस्वीर

12 साल में भारत की ‘ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन’: BJP ने सोलर से जंगल और वाइल्डलाइफ तक गिनाईं उपलब्धियां

पीके महानंदिया की भारत से स्वीडन तक साइकिल यात्रा और प्रेम कहानी

प्रेमिका के लिए 8 देशों की सरहदें पार कर गया कलाकार, साइकिल पर सवार होकर तय किया हजारों मील का सफर

PLFS 2025 में 250 जिलों के युवाओं की NEET स्थिति

न नौकरी, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग: देश के कई जिलों में युवा NEET कैटेगरी में

बिहारशरीफ में काजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव, बेकाबू भीड़ के बीच बाल-बाल बचीं भोजपुरी अभिनेत्री

नालंदा डीएम उदिता सिंह छात्राओं से संवाद करती हुईं

डीएम ने छात्राओं से किया सीधा संवाद, कहा- शिक्षा और कौशल से बनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?