Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मांझी में दर्दनाक सड़क हादसा, दवा लेने निकले 16 वर्षीय किशोर की मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - मांझी में दर्दनाक सड़क हादसा, दवा लेने निकले 16 वर्षीय किशोर की मौत

मांझी में दर्दनाक सड़क हादसा, दवा लेने निकले 16 वर्षीय किशोर की मौत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 18, 2026 5:22 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
मांझी में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
मांझी में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
साझा करें

दाउदपुर/Manjhi(सारण): सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर जा रहा युवक घायल हो गया। दोनों डुमरी गांव से दवा लेने के लिए मांझी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान डुमरी गांव निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है।

दवा लेने मांझी जा रहा था किशोर

ग्रामीणों के अनुसार, प्रिंस कुमार गुरुवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्त विशाल उर्फ तेली के साथ बाइक से मांझी की ओर निकला था। दोनों डुमरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

Dinman Times ads 728-90

गंभीर हालत में पटना ले जाते समय मौत

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रिंस की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे छपरा रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका
गया में एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना
कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था दीपक कुमार, 15-20 दिन बाद गिरफ्तार
भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC मजबूत होने की राह पर, NVS-03 ने पूरी की कक्षा बदलने की प्रक्रिया

छपरा में भी उसकी स्थिति चिंताजनक बनी रही, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया। परिजन प्रिंस को लेकर पटना जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। पीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल उसके साथी का इलाज कराया जा रहा है।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था।

Dinman Times ads 728-90

शुक्रवार सुबह तक प्रिंस का शव गांव नहीं पहुंचा था। परिवार के सदस्य और ग्रामीण उसके शव के आने का इंतजार कर रहे थे। किशोर की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

TAGGED:एक्सीडेंटबिहार न्यूज़मांझी न्यूज़सड़क हादसासारण न्यूज़
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सिवान में डीजे और आर्केस्ट्रा पर पुलिस की कार्रवाई सिवान में डीजे और आर्केस्ट्रा पर प्रशासन सख्त, तीन प्राथमिकी दर्ज; 9 नामजद समेत 60 पर केस
अगली ख़बर गोपालगंज के NH-27 पर बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत; महावीरी अखाड़ा देखने निकले थे घर से
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

अररिया में अग्निशमन जवान का शव मिला, हादसे की आशंका

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका

गया में NDA की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, नेताओं के आरोप

गया में एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, प्रेम कुमार और विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना

कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही गिरफ्तार

कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था दीपक कुमार, 15-20 दिन बाद गिरफ्तार

भारत का GPS NavIC मजबूत होगा,ISRO का NVS-03 उपग्रह 30 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था

भारत का अपना नेविगेशन सिस्टम NavIC मजबूत होने की राह पर, NVS-03 ने पूरी की कक्षा बदलने की प्रक्रिया

गनपाउडर प्लॉट और गाय फॉक्स

गनपाउडर प्लॉट और गाय फॉक्स: 5 नवंबर 1605 की साजिश से कैसे शुरू हुई बॉनफायर नाइट की परंपरा

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?