Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 15, 2026 12:36 पूर्वाह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 5 घंटे पहले
बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
साझा करें

कल्याणपुर ढाला के पास दो वाहनों की टक्कर से मची अफरातफरी, पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया

हाजीपुर: बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर कल्याणपुर ढाला के पास दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं राहगीर मौके पर जुट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में शामिल लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब मृतकों की पहचान कराने के साथ उनके स्वजन को सूचना देने और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

दो वाहनों की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन के कल्याणपुर ढाला के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लग्जरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिदुपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की।

एक घायल की पहचान हुई

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के मायाराम निवासी रणजीत राय के 32 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका उपचार सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

ये भी पढ़े

रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार
मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग
जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी का आरोप, 17 वर्षीय छात्र की मौत; परिजनों ने किया हंगामा
कीनचीनीया पुल के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान की प्रक्रिया पुलिस की ओर से जारी है। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलने के बाद बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया और सड़क से क्षतिग्रस्त कार को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि सड़क हादसे में लग्जरी कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद सभी को सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के स्वजन को सूचना दी जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन परियोजना पटना और उत्तर बिहार के बीच संपर्क को बेहतर बनाने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल है। परियोजना में गंगा नदी पर करीब 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और संपर्क मार्ग शामिल है।

TAGGED:Bihar Newsकच्ची दरगाहबिदुपुरवैशालीहाजीपुर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग
अगली ख़बर युसुफपुर पंचायत में रिंग बांध और नदी कटाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026: इन राशियों को मिल सकता है धन और करियर में लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

युसुफपुर पंचायत में रिंग बांध और नदी कटाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक

रिंग बांध और नदी कटाव से सहमे ग्रामीण, चार गांवों ने सांसद से लगाई गुहार

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पर भीषण हादसा, दो की मौत; एक गंभीर घायल

मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता हत्याकांड के बाद जांच करती पुलिस

मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ फायरिंग

जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी के आरोप के बाद छात्र की मौत

जमुई में 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी का आरोप, 17 वर्षीय छात्र की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?