Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सेक्स स्कॉर्ट और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी, अस्थावां में 6 गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - सेक्स स्कॉर्ट और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी, अस्थावां में 6 गिरफ्तार

सेक्स स्कॉर्ट और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी, अस्थावां में 6 गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 12, 2026 7:08 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 4 घंटे पहले
अस्थावां में साइबर ठगी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
अस्थावां में साइबर ठगी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
साझा करें

चुलिहारी और उगावां में छापेमारी, 10 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद; पुलिस ने गिरोह के नेटवर्क की जांच शुरू की

बिहारशरीफ। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अस्थावां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक नालंदा हृदय कांत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर अस्थावां थाना क्षेत्र के चुलिहारी पुल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम ने उगावां गांव के खंधा में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

सूरज से बिजली, बिल में बचत: पटना में 28 हजार घरों की छत पर सोलर लगाने का लक्ष्य, ₹98 हजार तक सब्सिडी
‘अबला जीवन हाय! तुम्हारी यही कहानी…’: सौतेली मां की कथित मार से सहमी 10 साल की आनवी, बोली—मुझे बचा लीजिए, मुझे पढ़ने दीजिए
सृजन घोटाला: पहली FIR कराने वाले नाजिर से दोषी करार तक, अब अमरेंद्र यादव की सरकारी नौकरी भी गई
12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में जेल गया था पूरा परिवार; रोहतास पुलिस की जांच पर उठे गंभीर सवाल

पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों को सेक्स स्कॉर्ट सर्विस में रोजगार दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके अलावा फर्जी बाबा बनकर मनचाहे स्त्री-पुरुष को वशीकरण करने का दावा कर भी लोगों से साइबर ठगी की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में बंटी कुमार (21), पिता महेश प्रसाद; सोनु कुमार (19), पिता मुन्ना राउत; सोनेलाल पासवान (36), पिता स्व. लाल पासवान; लक्की कुमार (18), पिता मुनेन्द्र प्रसाद, सभी ग्राम चुलिहारी निवासी हैं।

वहीं दीपक कुमार (19), पिता मुकेश कुमार और सोनू कुमार (20), पिता राजेश प्रसाद, दोनों ग्राम उगावां निवासी हैं। सभी आरोपी थाना अस्थावां, जिला नालंदा के रहने वाले बताए गए हैं।

कार्रवाई में पुनि. सह थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, पुअनि. धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, सअनि. धर्मवीर पासवान, गयानन्द पाण्डेय, सिपाही लालु राय, अरूण कुमार, रंभा कुमारी, मुरारी कुमार दास, बीएचजी शैलेन्द्र कुमार तथा चालक इन्द्रजीत कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, इनके संपर्कों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

TAGGED:Crime Newsअस्थावांनालंदा साइबर क्राइमसाइबर ठगी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मुंगेर में लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित 10 डॉक्टरों पर कार्रवाई मुंगेर में वर्षों से ड्यूटी से गायब 10 डॉक्टरों पर कार्रवाई तेज, तामिला के बाद विभागीय जांच की तैयारी
अगली ख़बर हरनौत में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर 17 से 19 सितंबर तक

ये भी पढ़ें

पटना में सोलर पैनल सब्सिडी के तहत घरों की छत पर रूफटॉप सोलर

सूरज से बिजली, बिल में बचत: पटना में 28 हजार घरों की छत पर सोलर लगाने का लक्ष्य, ₹98 हजार तक सब्सिडी

जमुई में 10 साल की बच्ची का बाल संरक्षण मामला

‘अबला जीवन हाय! तुम्हारी यही कहानी…’: सौतेली मां की कथित मार से सहमी 10 साल की आनवी, बोली—मुझे बचा लीजिए, मुझे पढ़ने दीजिए

सृजन घोटाला: अमरेंद्र कुमार यादव बर्खास्त

सृजन घोटाला: पहली FIR कराने वाले नाजिर से दोषी करार तक, अब अमरेंद्र यादव की सरकारी नौकरी भी गई

रोहतास में 12 साल बाद जिंदा मिली महिला और पुराने दहेज हत्या मामले की जांच

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में जेल गया था पूरा परिवार; रोहतास पुलिस की जांच पर उठे गंभीर सवाल

गुठनी में चोकर से भरे ट्रक से कफ सिरप बरामद

चोकर की आड़ में कफ सिरप की बड़ी खेप, गुठनी में ट्रक से 63.84 लाख की दवा बरामद

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?