Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: साइबर ठगी में इस्तेमाल सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - साइबर ठगी में इस्तेमाल सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी में इस्तेमाल सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 9, 2026 8:14 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 दिन पहले
नालंदा में साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
नालंदा में साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
साझा करें

नालंदा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, सोहसराय के खासगंज स्थित दो टेलीकॉम दुकानों पर छापेमारी

बिहारशरीफ। साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए जा रहे सिम कार्ड जारी करने के मामले में नालंदा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज स्थित Nirmal Telecom और Arav Telecom में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान POS संचालित करने वाले दो स्क्रीनटच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, NCRP पर प्राप्त शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण एवं सत्यापन के दौरान कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आए थे। जांच में इन नंबरों का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर अपराध की घटनाओं से पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों टेलीकॉम दुकानों पर छापेमारी की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनव कुमार उर्फ दिपु, बॉबी कश्यप, विनय पासवान और अनुज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले सिम कार्ड जारी करने का आरोप है।

ये भी पढ़े

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान
दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

इस मामले में नालंदा साइबर थाना कांड संख्या 213/26, दिनांक 8 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कार्रवाई में नालंदा साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ जिला आसूचना इकाई की टीम भी शामिल रही।

पुलिस अब साइबर अपराध के नेटवर्क में इन सिम कार्डों की भूमिका और आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है।

TAGGED:नालंदाबिहारशरीफसाइबर क्राइमसाइबर ठगी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर वैशाली में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर फायरिंग प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी के घर पर फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाईं गोलियां
अगली ख़बर बिहार में कारोबार के नियमों में बदलाव और Deregulation 2.0 बिहार में कारोबार के नियमों में होगा बदलाव , अब लाइसेंस-निरीक्षण के झंझट होंगे कम

ये भी पढ़ें

PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से सीटी निकाली गई

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?