Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अररिया में वज्रपात का कहर: तरोना भोजपुरी पंचायत में तीन लोगों की मौत, खेत से पशु लाने के दौरान गिरी बिजली
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अररिया में वज्रपात का कहर: तरोना भोजपुरी पंचायत में तीन लोगों की मौत, खेत से पशु लाने के दौरान गिरी बिजली

अररिया में वज्रपात का कहर: तरोना भोजपुरी पंचायत में तीन लोगों की मौत, खेत से पशु लाने के दौरान गिरी बिजली

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 9, 2026 7:56 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
अररिया में वज्रपात से तीन लोगों की मौत
अररिया में वज्रपात से तीन लोगों की मौत (Ai Generated Image)
साझा करें

अररिया: जिले के तरोना भोजपुरी पंचायत के औरैयावाड़ी गांव में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग आंशिक रूप से घायल बताए गए हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

मृतकों की पहचान शनिचरा भगत (50), वीरेन भगत (48) और कन्हैया भगत (30) के रूप में हुई है। तीनों मृतक औरैयावाड़ी गांव के ही रहने वाले थे।

बारिश के बीच पशुओं को लाने निकले थे ग्रामीण

मृतक के स्वजन गिरानंद भगत के अनुसार, बुधवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ग्रामीण अपने पशुओं को वापस लाने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और वहां मौजूद छह लोग इसकी चपेट में आ गए।

वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि तीन अन्य को आंशिक चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गंभीर रूप से झुलसे तीनों लोगों को स्थानीय लोगों और उनके स्वजनों की मदद से तत्काल अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद शनिचरा भगत, वीरेन भगत और कन्हैया भगत को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान
दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी भारी दुख और दहशत का माहौल बना हुआ है।

एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम

वज्रपात की इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। खेतों में पशुओं को वापस लाने के दौरान हुई इस घटना में तीन परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया। स्थानीय लोग घटना को लेकर बेहद दुखी हैं।

TAGGED:अररियाबिजली गिरने से मौतवज्रपात
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सोननगर में बनने वाला रेलवे बाइपास और मालगाड़ियों का परिचालन सोननगर में 225 करोड़ की लागत से बनेगा 10 किमी लंबा रेलवे बाइपास, मालगाड़ियों को मिलेगी सीधी राह
अगली ख़बर बिहारशरीफ में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

PMCH में ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की सांस की नली से सीटी निकाली गई

सांस की नली में फंसी सीटी, पीएमसीएच के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से 12 वर्षीय बच्चे की बचाई जान

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?