Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बाढ़ प्रभावित गांवों का सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बाढ़ प्रभावित गांवों का सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बाढ़ प्रभावित गांवों का सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 9, 2026 7:18 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 दिन पहले
सरमेरा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते सांसद कौशलेंद्र कुमार
सरमेरा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते सांसद कौशलेंद्र कुमार
साझा करें

बिहारशरीफ। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बुधवार को नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी के टाल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सरमेरा प्रखंड के टाल क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

बाढ़ के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा पशुओं के लिए खाद्य सामग्री सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों ने सांसद से तटबंध को कटाव से बचाने की मांग की। इसके बाद सांसद ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता को तत्काल मिट्टी से भरे बोरे लगाकर तटबंध को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने तटबंध का घूम-घूमकर निरीक्षण किया और जहां भी कमी दिखाई दी, वहां संबंधित अभियंता को युद्धस्तर पर कार्य करने को कहा।

ये भी पढ़े

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान
मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला
औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पेन्दी और सदहा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गंगा नदी के विकराल रूप का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बरसात के बाद बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

सांसद ने कहा कि सरमेरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जनता के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाढ़ के दौरान लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन किसी भी आवश्यक सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है और इस प्राकृतिक आपदा के समय वे लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करेंगे।

सांसद को अपने बीच पाकर बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और उम्मीद की झलक दिखाई दी।

TAGGED:कौशलेंद्र कुमारनालंदानालंदा बाढ़बाढ़सरमेरा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में पोषण माह 2026 का शुभारंभ नालंदा में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक मनाया जाएगा पोषण माह
अगली ख़बर रोटरी क्लब तथागत द्वारा 350 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरण रोटरी क्लब तथागत ने 350 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग

ये भी पढ़ें

दानापुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान

दानापुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियान

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज और पूर्णिया के युवा

मलेशिया के जंगल में फंसे किशनगंज-पूर्णिया के कई युवा, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

AI आधारित ज्योतिष सॉफ्टवेयर के शुभारंभ कार्यक्रम

धर्म और विज्ञान अलग नहीं: राजीव शुक्ला

औरंगाबाद में CSP संचालक से लूट के बाद गिरफ्तार बदमाश

औरंगाबाद में CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को दबोचा

इरिमी-बीसीई करार के तहत रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

इरिमी-बीसीई के बीच पांच साल का करार, इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगी रेलवे तकनीक की ट्रेनिंग

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?