Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सड़क जाम की प्राथमिकी से ग्रामीणों में आक्रोश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सड़क जाम की प्राथमिकी से ग्रामीणों में आक्रोश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सड़क जाम की प्राथमिकी से ग्रामीणों में आक्रोश, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 6, 2026 8:50 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
नालंदा में 41 लोगों पर प्राथमिकी के बाद एसपी से शिकायत करते ग्रामीण
नालंदा में 41 लोगों पर प्राथमिकी के बाद एसपी से शिकायत करते ग्रामीण
साझा करें

हादसे में युवक की मौत के बाद आठ घंटे सड़क जाम करने का आरोप, तेलमर थाने में 41 लोग नामजद

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के तेलमर थाना क्षेत्र के बौरीगंज गांव के समीप 30 अगस्त की देर शाम सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सड़क जाम और आगजनी के मामले में 41 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बिहारशरीफ स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी हृदयकांत को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा निर्दोष लोगों के नाम प्राथमिकी से हटाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की पूरी जांच किए बिना कई ऐसे लोगों को भी नामजद कर दिया है, जो घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। प्राथमिकी में नाम आने के बाद ग्रामीणों के बीच गिरफ्तारी का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, कई लोग गिरफ्तारी की आशंका के कारण गांव से बाहर चले गए हैं।

ग्रामीण राजू कुमार ने बताया कि 30 अगस्त की देर शाम बौरीगंज गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से रौशन कुमार की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ये भी पढ़े

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद
बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया
राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी
मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। इसी को देखते हुए मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था।

ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर डीएसपी और एसडीओ भी पहुंचे थे। अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, उस दौरान अधिकारियों की ओर से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया था।

अगले दिन प्राथमिकी दर्ज होने से बढ़ा आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद अगले ही दिन सड़क जाम और आगजनी के मामले में 41 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। प्राथमिकी में नाम आने के बाद लोगों के बीच गिरफ्तारी को लेकर डर का माहौल है।

ग्रामीणों ने एसपी से दोबारा निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं रहने वाले लोगों को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है। उनका कहना है कि युवक की मौत के बाद परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर वे सड़क पर बैठे थे और उनका उद्देश्य किसी प्रकार की अशांति फैलाना नहीं था।

पुलिस का दावा- करीब आठ घंटे बाधित रहा आवागमन

इधर, तेलमर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने ग्रामीणों के आरोपों से अलग पुलिस का पक्ष रखते हुए बताया कि सालेपुर-करौटा मार्ग पर शव को सड़क पर रखकर आगजनी की गई थी। इस दौरान करीब आठ घंटे तक सड़क अवरुद्ध रही, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।

थानाध्यक्ष के अनुसार, वरीय अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को समझाने और आवश्यक आश्वासन देने के बावजूद मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम जारी रखा गया। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, सड़क अवरुद्ध करने और आगजनी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फिलहाल ग्रामीणों ने एसपी हृदयकांत से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोष लोगों को प्राथमिकी से बाहर करने की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि प्राथमिकी में नामजद सभी लोगों की घटना में वास्तविक भूमिका थी या नहीं।

TAGGED:Biharsharif NewsNalanda Newsनालंदा न्यूजबिहारशरीफ न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बांका के बेलहर में लोहागर नदी का बारिश में बहा डायवर्जन दिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार आबादी की बढ़ी परेशानी
अगली ख़बर अररिया में एसएसबी द्वारा 6.56 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी अररिया में 6.56 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

ये भी पढ़ें

नालंदा में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद एटीएम और दस्तावेज

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद

बांका के बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के कथित विवाह का मामला

बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया

सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार

राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच

मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

बख्तियारपुर राजगीर तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना

बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?