Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 6, 2026 9:23 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार
सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार
साझा करें

सहरसा/सलखुआ: सहरसा के सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र से सामने आई एक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन वितरण के दौरान हुए विवाद में जान गंवाने वाले 45 वर्षीय अर्जुन सादा का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार को घर पहुंचा तो उनकी 80 वर्षीय मां पविया देवी की भी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, बेटे का शव देखते ही मां की तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद एक ही आंगन से मां और बेटे की अर्थी उठी और दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। इस मार्मिक दृश्य को देखकर गांव में मातम छा गया। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

बेटे का शव देखते ही बिगड़ी मां की तबीयत

रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद अर्जुन सादा का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा। बेटे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लाठी के सहारे चलने वाली पविया देवी भी बेटे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं।

परिजनों के मुताबिक, बेटे का शव देखते ही वह जोर-जोर से रोने लगीं और अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

ये भी पढ़े

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद
बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया
मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, मां की मौत हृदयाघात से होने की बात सामने आई है।

ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने को लेकर हुआ था विवाद

बताया गया है कि 5 सितंबर को सहुरिया वार्ड संख्या 13 के हनुमान टोला में राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन पर फिंगरप्रिंट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पहले से चली आ रही रंजिश के कारण विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट में कोकराहां टोल निवासी हरिलाल सादा के पुत्र अर्जुन सादा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अर्जुन सादा अपने पीछे चार बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद दादी का साया भी उठ जाने से बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मां-बेटे की एक साथ अंतिम यात्रा निकलने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

24 घंटे के भीतर तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर सिमरी बख्तियारपुर के नवपदस्थापित एसडीपीओ निशीकांत भारती के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस के अनुसार, वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन मुख्य नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

छह महिलाओं समेत 20 लोगों पर प्राथमिकी

मृतक के भाई अरविंद सादा के लिखित आवेदन पर चिड़ैया थाना में छह महिलाओं समेत कुल 20 नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस टीम में चिड़ैया थानाध्यक्ष पुअनि इंद्रजीत कुमार तांती, पुअनि प्रेमचंद्र चौधरी, सअनि सुबोध कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

TAGGED:Bihar Crime NewsSaharsa Newsसलखुआसहरसा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
अगली ख़बर बांका के बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के कथित विवाह का मामला बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया

ये भी पढ़ें

नालंदा में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद एटीएम और दस्तावेज

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद

बांका के बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के कथित विवाह का मामला

बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया

सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार

राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच

मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

बख्तियारपुर राजगीर तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना

बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?