Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 6, 2026 10:43 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 मिनट पहले
नालंदा में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद एटीएम और दस्तावेज
नालंदा में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद एटीएम और दस्तावेज
साझा करें

बिहारशरीफ। नालंदा में साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर साइबर ठगों को सिम कार्ड एवं बैंक खातों की व्यवस्था कर उपलब्ध कराने में संलिप्त होने का आरोप है।

पहले मामले में नितीश कुमार उर्फ रोमियो (20 वर्ष), पिता विजय यादव, निवासी चेवाड़ा, जिला शेखपुरा, वर्तमान पता छोटी खासगंज, थाना सोहसराय, जिला नालंदा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कथित तौर पर नशे के आदी युवकों को रुपये का प्रलोभन देकर उनके नाम पर सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवाता था तथा इन्हें साइबर ठगों को मुनाफे के लिए उपलब्ध कराता था।

इस मामले में नालंदा साइबर थाना कांड संख्या 208/26, दिनांक 05.09.2026 दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बरामदगी में एक स्क्रीनटच मोबाइल, 12 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 5 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 5.250 लीटर अंग्रेजी शराब और 38,900 रुपये नकद शामिल हैं।

सिम विक्रेता भी गिरफ्तार

दूसरे मामले में नालंदा साइबर थाना पुलिस ने सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज स्थित टिंकू मोबाइल दुकान में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) पर मिली शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण एवं सत्यापन के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की घटनाओं से सामने आया।

ये भी पढ़े

बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया
राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी
मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

कार्रवाई के दौरान ग्राहकों के आधार विवरण, हस्ताक्षर एवं अंगूठे के निशान वाले दस्तावेज/फॉर्म बरामद किए गए। पुलिस ने गुड्डु कुमार (45 वर्ष), पिता श्री कृष्णा प्रसाद, निवासी जलालपुर, थाना सोहसराय, नालंदा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों के उद्भेदन में नालंदा साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल, गृह रक्षकों एवं जिला आसूचना इकाई की टीम की भूमिका रही।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम लोगों से साइबर अपराध को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। फोन कॉल, WhatsApp कॉल, SMS अथवा विज्ञापन के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध सूचना पर भरोसा करने से पहले उसका सत्यापन करें और किसी अनजान व्यक्ति को अपने आधार, पैन, बैंक खाते, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

TAGGED:Bihar Cyber CrimeBiharsharif NewsNalanda Newsनालंदाबिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बांका के बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के कथित विवाह का मामला बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया

ये भी पढ़ें

नालंदा में साइबर अपराध मामले में गिरफ्तार आरोपियों से बरामद एटीएम और दस्तावेज

साइबर ठगों को सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में दस्तावेज व एटीएम बरामद

बांका के बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के कथित विवाह का मामला

बेलहर में दो नाबालिग सहेलियों के ‘विवाह’ से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को संरक्षण में लिया

सहरसा सलखुआ में मां बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार

राशन कार्ड विवाद में बेटे की मौत, शव घर पहुंचते ही मां ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठी दोनों की अर्थी

मधेपुरा बिहारीगंज में नाबालिगों से दुष्कर्म मामले की जांच

मधेपुरा में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म का आरोप, एक ही परिवार की हैं पीड़िताएं; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

बख्तियारपुर राजगीर तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना

बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ, करनौती–बिहारशरीफ खंड का 575 करोड़ का टेंडर जारी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?