Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: वेना में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6447 बोतल इंग्लिश शराब बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - वेना में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6447 बोतल इंग्लिश शराब बरामद

वेना में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6447 बोतल इंग्लिश शराब बरामद

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 5, 2026 5:10 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
नालंदा के वेना में बरामद 6447 बोतल विदेशी शराब और जब्त वाहन
नालंदा के वेना में बरामद 6447 बोतल विदेशी शराब और जब्त वाहन
साझा करें

दो मिनी ट्रक और XUV कार जब्त, पुलिस को देखते ही चाबी छोड़ अंधेरे में फरार हुए तस्कर

बिहारशरीफ: नालंदा के नए पुलिस कप्तान हृदयकांत द्वारा तैयार ब्लूप्रिंट में मादक पदार्थ, शराब, हथियार व अपराध नियंत्रण को लेकर वर्णित तथ्य अब धीरे-धीरे धरातल पर दिखने लगे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को नालंदा में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वेना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने छापेमारी कर 6447 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब की यह बड़ी खेप दो मिनी ट्रकों में जूट के बोरों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी। मौके से एक XUV कार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे मद्य निषेध कोषांग, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर वेना थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने वेना रेलवे स्टेशन यार्ड से करीब 100 मीटर पूर्व छापेमारी की। वहां दो मिनी ट्रक और एक XUV कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली।

पुलिस टीम को देखते ही वाहनों में मौजूद चालक और अन्य लोग गाड़ियों की चाबी मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों वाहनों की तलाशी ली, जिसमें जूट के बोरों के बीच छिपाकर रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

ये भी पढ़े

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इसलामपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
पटना के गांधी मैदान में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त जोश
17 सितंबर से भाजपा का एक माह का सेवा संकल्प अभियान

विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद

पुलिस के मुताबिक बरामद शराब में अंग्रेजी शराब के साथ बीयर भी शामिल है। बरामदगी में रॉयल स्टॉक 375 एमएल – 12 कार्टन, 288 बोतल, रॉयल स्टॉक 750 एमएल – 30 कार्टन, 360 बोतल, इम्पीरियल ब्लू 750 एमएल – 98 कार्टन, 1176 बोतल, किंगफिशर बीयर 500 एमएल – 120 कार्टन, 2880 बोतल, बडवाइजर बीयर 500 एमएल – 30 कार्टन, इम्पीरियल ब्लू – 2 कार्टन, 23 बोतल शामिल है।

पुलिस ने शराब के साथ दो मिनी ट्रक और एक XUV कार को जब्त कर लिया है।

नंबर प्लेट के आधार पर तस्करों की पहचान

सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने वेना थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में वेना थाना कांड संख्या 449/26 दर्ज किया गया है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है। जब्त वाहनों के नंबर प्लेट के आधार पर उनके मालिकों और शराब तस्करी में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे नालंदा में कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही पूरे शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी

कार्रवाई में पु०अ०नि सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, पु०अ०नि सह अपर थानाध्यक्ष नवीन कुमार, स०अ०नि मनोज यादव, स०अ०नि राकेश रंजन, सि० कांचन मिश्र, सि० विनोद पासवान, सि० अमित कुमार, सि० देवराज साह तथा BHG बुटू कुमार शामिल रहे।

TAGGED:Nalanda Crime NewsNalanda Newsनालंदा न्यूजवेना न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर पटना में शिक्षक दिवस पर कटोरा लेकर प्रदर्शन करते वित्त रहित शिक्षक गुरु बना भिखारी! शिक्षक दिवस पर कटोरा लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक, बोले- वेतन दो या कफन दो
अगली ख़बर नालंदा में निमोछिया गैंग से साइबर क्राइम तक बदले अपराध के तरीके नालंदा में अपराध का बदलता चेहरा: निमोछिया गैंग से साइबर क्राइम तक

ये भी पढ़ें

नौबतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

इसलामपुर में पुलिस द्वारा बरामद देसी पिस्टल कट्टा और जिंदा कारतूस

इसलामपुर में हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

पटना गांधी मैदान में कृष्ण महोत्सव की दही हांडी प्रतियोगिता

पटना के गांधी मैदान में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त जोश

राजगीर में भाजपा सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला

17 सितंबर से भाजपा का एक माह का सेवा संकल्प अभियान

नालंदा में निमोछिया गैंग से साइबर क्राइम तक बदले अपराध के तरीके

नालंदा में अपराध का बदलता चेहरा: निमोछिया गैंग से साइबर क्राइम तक

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?