Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 4, 2026 7:42 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप
नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप
साझा करें

24 घंटे बाद भी जांच को नहीं पहुंची पुलिस, पीड़ित का आरोप- ‘रास्ता खराब है’ कहकर टाल दिया मामला; थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताया गलत

बिहारशरीफ। नालंदा, मानपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी पर गांव में चोरों ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर को निशाना बनाकर करीब 6 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात के समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे और सो रहे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस 24 घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंची। पुलिसकर्मियों पर ‘गांव का रास्ता खराब है’ कहकर मौके पर आने से इनकार करने का भी आरोप लगाया गया है।

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

पीड़ित ट्रांसपोर्ट कारोबारी नीरज कुमार के अनुसार, घटना की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरों में रखी पेटी और बक्सों के ताले तोड़कर 98 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

चोरी गए सामान में झुमका, कर्णवाली, पायल, सोने की सिकड़ी समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। खास बात यह है कि चोरों ने घर में मौजूद कीमती बर्तन और कपड़ों को हाथ तक नहीं लगाया।

नालंदा : नशीले स्प्रे के छिड़काव की आशंका

सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और पेटी-बक्सों के ताले टूटे हुए थे। परिवार ने आशंका जताई कि चोरों ने वारदात से पहले घर में किसी नशीले पदार्थ या स्प्रे का छिड़काव किया होगा। इसी वजह से घर में मौजूद लोगों को चोरी के दौरान किसी तरह की आहट महसूस नहीं हुई। हालांकि, नशीले स्प्रे के इस्तेमाल की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़े

गंगा किनारे रेल ट्रैक और पुलों की IIT करेगा जांच, AI से होगी निगरानी
बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा
पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

शिकायत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप

नीरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल फोन के माध्यम से मानपुर पुलिस को दी गई। काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर उन्होंने शाम को थाने जाकर लिखित आवेदन दिया। पीड़ित का आरोप है कि लिखित शिकायत देने के 18 घंटे बाद तक भी पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंची और घर में चोरी के बाद का सामान बिखरा पड़ा रहा।

थानाध्यक्ष ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने पीड़ित के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव गई थी। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन शाम को प्राप्त हुआ था और रात हो जाने के कारण विस्तृत जांच नहीं हो सकी।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को चिह्नित कर लिया जाएगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

TAGGED:Bihar Newsघर में चोरीट्रांसपोर्ट कारोबारीनालंदा चोरीमानपुर थाना
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
अगली ख़बर बिहारशरीफ बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से फल कारोबारी झुलसा बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा

ये भी पढ़ें

गंगा किनारे रेलवे ट्रैक और पुलों की IIT जांच और AI निगरानी

गंगा किनारे रेल ट्रैक और पुलों की IIT करेगा जांच, AI से होगी निगरानी

बिहारशरीफ बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से फल कारोबारी झुलसा

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा

नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप

परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?