Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 4, 2026 7:36 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 घंटा पहले
पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर
पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर
साझा करें

बख्तियारपुर-रजौली मुख्य मार्ग पर हादसे के बाद लगा जाम, सर्विस लेन की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश

बिहारशरीफ। भागन बिगहा थाना क्षेत्र के पतासंग गांव के पास बख्तियारपुर-रजौली मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

सूचना मिलते ही भागन बिगहा थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया।

स्कॉर्पियो चालक ने बताया कि वह राजगीर से बख्तियारपुर जा रहा था। पतासंग के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई, जिसके बाद वाहन डिवाइडर से जा भिड़ा।

ये भी पढ़े

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा
परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी
खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भागन बिगहा बाजार के पास खराब सर्विस लेन को हादसों की प्रमुख वजह बताया। उनका कहना है कि पैठना टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए कई वाहन सर्विस रोड का इस्तेमाल करते हैं और गलत दिशा से निकलते हैं।

सर्विस लेन का निर्माण करीब छह महीने से धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन व सड़क जाम की चेतावनी दी है।

TAGGED:नालंदापिकअप हादसाबिहारशरीफसड़क दुर्घटनास्कॉर्पियो हादसा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
अगली ख़बर नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

ये भी पढ़ें

बिहारशरीफ बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार गिरने से फल कारोबारी झुलसा

बाजार समिति में 11 हजार वोल्ट की तार पिकअप पर गिरी, फल कारोबारी झुलसा

नालंदा में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस पर आरोप

परिजनों की मौजूदगी में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के घर चोरी

पतासंग के पास पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर

पिकअप और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

खराब मौसम के कारण पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट

नालंदा में जलमग्न इलाकों का मोटर बोट से जायजा लेते सांसद कौशलेंद्र कुमार

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया जलमग्न इलाकों का दौरा, मोटर बोट से लिया जायजा

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?