Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: नालंदा: हरनौत के गांधी टोला में बंद घर से तीन लाख के जेवरात व नकदी की चोरी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नालंदा: हरनौत के गांधी टोला में बंद घर से तीन लाख के जेवरात व नकदी की चोरी

नालंदा: हरनौत के गांधी टोला में बंद घर से तीन लाख के जेवरात व नकदी की चोरी

अविनाश पांडेय
Last updated: अगस्त 31, 2026 4:08 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
हरनौत के गांधी टोला में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार चोर
हरनौत के गांधी टोला में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार चोर
साझा करें

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के गांधी टोला में बंद पड़े एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी गौतम कुमार ने हरनौत थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रक्षाबंधन पर घर में ताला लगाकर गए थे

पीड़ित गौतम कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वह घर में ताला लगाकर परिवार के यहां राखी बांधने गए थे। घर बंद था और परिवार के सभी लोग बाहर थे। सोमवार की सुबह जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो छत के ऊपर सीढ़ी के पास का करकट हटा हुआ मिला।

घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला।

गोदरेज का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी

जांच के दौरान पता चला कि चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी हुए सामान में सोने की कान की बाली, मंगटीका, मंगलसूत्र और ढोलना शामिल हैं। इसके अलावा चोरों ने चांदी की पायल भी अपने साथ ले गए।

Dinman Times ads 728-90

चोरों ने घर में रखे सामान को भी खंगाला और पेटी में रखे तांबा एवं पीतल के बर्तन भी चोरी कर लिए।

ये भी पढ़े

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, 4,655 वोटों से दर्ज किया कब्जा
जलालपुर में सिर कटी लाश के पास मिला अधजला नरमुंड, डीएनए जांच से खुलेगा राज

20 हजार रुपये नकद भी ले गए चोर

पीड़ित के मुताबिक, घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए। जेवरात, बर्तन और नकदी समेत चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

घर लौटने के बाद चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और हरनौत थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद हरनौत थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने के साथ-साथ चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:गांधी टोलानालंदानालंदा क्राइमबिहार क्राइमहरनौतहरनौत चोरी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बेगूसराय में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत दहेज की मांग, घर में विवाद और फिर फंदे पर मिली डॉक्टर की पत्नी; 3 महीने की बेटी भी लापता
अगली ख़बर बिहार कांग्रेस की नाराजगी अब दिल्ली पहुंची, 8 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन बिहार कांग्रेस का असंतोष दिल्ली पहुंचा, 8 सितंबर को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

बंगाल के किसानों को 5 नवंबर को मिलेगी सहायता राशि, शुभेंदु अधिकारी करेंगे शुरुआत

5 नवंबर को बंगाल के किसानों के खाते में आएगी सहायता राशि, 50 लाख से अधिक लाभार्थियों का दावा

शुभेंदु अधिकारी

महिला सुरक्षा पर सख्ती, नशे के कारोबारियों को चेतावनी; कानून तोड़ा तो जेल: शुभेंदु अधिकारी

Vedanta may invest up to ₹80,000 crore in Bengal

बंगाल में ₹80,000 करोड़ तक निवेश कर सकता है वेदांता, आसनसोल में बिजली और एल्युमीनियम संयंत्र की योजना

इंद्रनील सेन की गिरफ्तारी पर शुभेंदु का हमला, ममता बनर्जी पर लगाए आरोप

इंद्रनील सेन की गिरफ्तारी के बाद शुभेंदु का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- जांच में और नाम आ सकते हैं

मुंगेर में छह किलो चांदी की दिनदहाड़े लूट

मुंगेर में दिनदहाड़े छह किलो चांदी की लूट, पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स कर्मी को बनाया निशाना

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?