Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: होमगार्ड जवान हत्याकांड में 3 आरोपितों को आजीवन कारावास, 35 हजार रुपये अर्थदंड
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - होमगार्ड जवान हत्याकांड में 3 आरोपितों को आजीवन कारावास, 35 हजार रुपये अर्थदंड

होमगार्ड जवान हत्याकांड में 3 आरोपितों को आजीवन कारावास, 35 हजार रुपये अर्थदंड

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 22, 2026 7:00 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 सप्ताह पहले
होमगार्ड जवान मंटून राय हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन कारावास
होमगार्ड जवान मंटून राय हत्याकांड में तीन दोषियों को आजीवन कारावास
साझा करें

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 मनोज कुमार की अदालत ने सुनाई सजा; मंटून राय हत्याकांड में तीनों आरोपित दोषी करार

बेगूसराय। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 मनोज कुमार की अदालत ने नगर थाना कांड संख्या 168/2017 की सुनवाई करते हुए होमगार्ड जवान मंटून राय की हत्या के मामले में तीन आरोपितों को दोषी करार दिया। न्यायालय ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद मटिहानी थाना के रामदीरी निवासी चंदन सिंह एवं नंदन सिंह तथा रतनपुर थाना के पिपरा निवासी विमल राय को आजीवन कारावास एवं 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक गोपाल साहू ने मामले में कुल 8 गवाहों की गवाही कराई। इनमें राजीव राय, शंभू राय, प्रमोद राय, अशोक राय, अनिल राय, सुधीर राय, पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार एवं डॉक्टर विनोद कुमार शामिल हैं।

4 अप्रैल 2017 को गोली मारकर की गई थी हत्या

मामले के अनुसार, 4 अप्रैल 2017 को रतनपुर थाना के पिपरा निवासी सूचक प्रमोद राय का भाई मंटू राय घर से बाजार के लिए निकला था। उसने सूचक को भी साथ चलने के लिए कहा था। सूचक को कुछ काम रहने के कारण वह थोड़ी देर पीछे रुक गया और भाई को आगे जाने को कहा।

मंटून राय सीताराम राय के घर के पास पिपरा इटवा तीन मुहानी रोड के पास सूचक का इंतजार करने लगा। इसी दौरान सूचक अपने भाई के पास पहुंचने वाला ही था कि तभी पश्चिम की ओर से कई लोग वहां पहुंचे और मंटून राय को चारों तरफ से घेर लिया।

ये भी पढ़े

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित
सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील
सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

अभियोजन के अनुसार, आरोपितों ने मंटून राय को घेरने के बाद जमीन के विवाद को लेकर धमकी दी। आरोप है कि कहा गया कि जमीन का डिग्री कोर्ट से ले लिया है, मगर जमीन भोगने नहीं देंगे।

इसके बाद ताबड़तोड़ गोली चलाकर मंटू राय की हत्या कर दी गई। घटना में होमगार्ड जवान मंटून राय की मौत हो गई।

8 गवाहों की हुई गवाही

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 8 गवाहों को अदालत में पेश किया गया। इनमें प्रत्यक्षदर्शी और संबंधित पुलिस पदाधिकारी के साथ डॉक्टर की गवाही भी शामिल रही।

गवाहों की गवाही और मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चंदन सिंह, नंदन सिंह और विमल राय को दोषी करार दिया। इसके बाद न्यायालय ने तीनों को आजीवन कारावास और 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

होमगार्ड जवान की हत्या के करीब नौ साल बाद आए इस फैसले से मामले में दोषी करार दिए गए तीनों आरोपितों को अब आजीवन कारावास की सजा भुगतनी होगी।

TAGGED:Bihar Newsबिहार क्राइम न्यूजबेगूसराय क्राइम
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना में बढ़ते गंगा जलस्तर के बीच सड़क तक पहुंचा बाढ़ का पानी पटना में गंगा का पानी सड़क तक पहुंचा, मुंगेर में चंडिका स्थान डूबा; 28 जिलों में बारिश का अलर्ट
अगली ख़बर जमुई में साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई साइबर ठगी के लिए सिम जारी करने का खुलासा, दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 4 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल 4 सितंबर 2026: जन्माष्टमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

बिहारशरीफ में कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

“घर-घर झंडा” एवं “चलो पंचायत, चलो वार्ड” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित

एकंगरसराय में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह

सुरक्षित प्रसव, राशन कार्ड और पंचायत सरकार भवन के उपयोग को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधियों से की अपील

डीआईजी कुमार आशीष ने छात्रों को नशे से दूर रहने की दी सीख

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी

ओंगारी सूर्य मंदिर और तालाब का निरीक्षण करतीं डीएम उदिता सिंह

ओंगारी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों और तालाबों का डीएम ने किया निरीक्षण

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?